फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Government of Uttar Pradesh completes his promise; farmers waive off 384 crore debt

यूपी: 57 हजार किसानों का 384 करोड़ कर्ज माफ, वंचितों को ऐसे मिलेगा लाभ

Wed, 22 Aug 2018 04:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 22 Aug 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
Government of Uttar Pradesh completes his promise; farmers waive off 384 crore debt
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई फसल ऋण मोचन योजना के अंतर्गत जनपद के 57 हजार 331 किसानों का 384 करोड़ 84 लाख 28 हजार 320 रुपये का कर्ज माफ कर दिया गया। ऋण संबंधी आई हजारों शिकायतों का निस्तारण करते हुए कृषि विभाग ने ऋण माफी रिपोर्ट जारी कर दी। अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई पात्र योजना का लाभ लेने से वंचित रह गया है तो सरकार उस पर भी विचार करेगी। 

विज्ञापन


भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2017 के लोक कल्याण संकल्प पत्र में प्रदेश के कर्जदार किसानों का सत्ता में आने के बाद कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। योगी सरकार ने पहली कैबिनेट की बैठक में ही इस पर मुहर लगाते हुए हरी झंडी दे दी थी। लघु और सीमांत किसानों के लिए शुरू की गई फसल ऋण मोचन योजना के तहत प्रदेश के 86 लाख किसानों का करीब 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया गया है। 31 मार्च 2016 या इससे पहले ऋण प्रदाता संस्थाओं से लिए ऋण माफ किए। 
विज्ञापन


औसतन 67 हजार माफ 
कृषि विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक योजना में पात्र मिले किसानों के 384 करोड़ 84 लाख 28 हजार 320 रुपये कर्ज माफ किया गया है। यानि प्रति किसान ऋण माफी करीब 67 हजार रुपये बैठती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कर दिया लाभ
पोर्टल पर आई तमाम शिकायतों की जांच कर पात्र मिले किसानों को भी कर्जमाफी का लाभ दिया जा चुका है। -प्रमोद सिरोही, जिला कृषि अधिकारी

कर्ज माफी नहीं होने की शिकायतें अधिकारियों तक पहुंची थी। इसके लिए सरकार ने यूपी किसान कर्ज राहत नाम से पोर्टल बनाया था। इस पर आई शिकायतों की जांच 11 स्तर पर कराई जाती थी। 15 जून को पोर्टल बंद कर दिया था। पोर्टल  पर जनपद के 20 हजार किसानों ने पात्र होने पर भी कर्ज माफ नहीं करने की शिकायत की थी। 

सवा लाख ने लिया कर्ज 
जनपद के करीब 1 लाख 24 हजार किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड (ग्रीन कार्ड) के जरिये कर्ज ले रखा था। फसल ऋण मोचन योजना में 57 हजार 331 किसान आए, जिनका कर्ज माफ कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सीधा किसानों के खाते में रुपया भेजा गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed