फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Government must settle the interest due on delayed sugarcane payments: VM Singh

विलंबित गन्ना भुगतान पर मिलने वाले ब्याज का हिसाब चुकता करे सरकार : वीएम सिंह

Mon, 28 Sep 2026 06:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Government must settle the interest due on delayed sugarcane payments: VM Singh
गांव बहादरपुर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित लोग। (स्त्रोत ग्रामीण) 
- गांव बहादुरपुर में शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के संयोजक एवं वरिष्ठ किसान नेता सरदार वीएम सिंह ने कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि 14 दिन के बाद विलंबित गन्ना भुगतान पर मिलने वाले ब्याज को सरकार जल्द से जल्द दिलाकर किसानों का हिसाब चुकता करे। वह सोमवार को गांव बहादरपुर में आयोजित शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इससे पूर्व राज्यमंत्री दिनेश खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और वरिष्ठ किसान नेता सरदार वीएम सिंह ने शहीदे आजम की प्रतिमा का अनावरण संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर कृपाल सिंह और संचालन रणपाल सिंह व चंद्रशेखर आजाद ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

सरदार वीएम सिंह ने खुले मंच से घोषणा की कि यदि भाजपा सरकार गन्ना मिल मालिकों के पक्ष में न जाकर किसानों को यह ब्याज दिलवाती है तो वह और समस्त किसान आगामी समय में मोदी-योगी सरकार का समर्थन करेंगे अन्यथा सरकार के विरोध में खड़े होने से पीछे नहीं हटेंगे। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की छह फीट ऊंचाई की प्रतिमा की स्थापना शहीद भगत सिंह सेवा संगठन व ग्रामीणों के सहयोग से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि जिन लोगों ने शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण उनकी हस्तिनापुर विधान सभा के गांव में करने का निर्णय लिया है, वह उनका हाथ जोड़कर नमन करते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी विचार व्यक्त किए।
गन्ना समिति के अध्यक्ष विनोद भाटी, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मेरठ मंडल अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह, जिलाध्यक्ष दिनेश प्रधान ने किसानों की समस्याओं को रखा। वक्ताओं ने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर पिछले कई दिनों से धरना चल रहा है, परंतु सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। महापंचायत में हजारों की संख्या में पहुंचे किसानों ने सरदार वीएम सिंह के समक्ष शपथ ली कि वह सभी गन्ना समितियों में जाकर अपने विलंबित भुगतान के ब्याज का हिसाब मांगेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से साबे प्रधान, वीर सिंह, कंवरपाल, राजकुमार बाफर, अरुण यादव, पवन त्यागी, मनोज यादव, संजय यादव, जितेंद्र रामनगर, प्रद्युम्न शास्त्री और विनय डायरेक्टर टिटौली, सपा नेता किशोर वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में किसान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गांव बहादरपुर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित लोग। (स्त्रोत ग्रामीण) 

गांव बहादरपुर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित लोग। (स्त्रोत ग्रामीण) 

गांव बहादरपुर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित लोग। (स्त्रोत ग्रामीण) 

गांव बहादरपुर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित लोग। (स्त्रोत ग्रामीण) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed