{"_id":"68a6219c97cd5481f106f195","slug":"government-land-was-freed-by-using-force-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104278-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलडोर चलाकर मुक्त कराई सरकारी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलडोर चलाकर मुक्त कराई सरकारी जमीन
Thu, 21 Aug 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला मसूरी मार्ग पर सरकारी नाली चक मार्ग और ग्राम सभा की करोड़ों कीमत की भूमि पर कब्जा कर अवैध काॅलोनी में शामिल करने वाले भूमाफिया बिल्डर की काॅलोनी पर तहसील प्रशासन का बुलडोजर गरजा। टीम ने बुलडोजर से कब्जा की गई सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराकर निशानदेही की।
नायब तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर के आदेश पर तहसील और ग्राम सभा की भूमि को कब्जामुक्त कराने का अभियान चलाया गया है। इस दौरान दौराला समौली मार्ग पर भूमाफिया बिल्डर ने करोड़ों कीमत की भूमि को कब्जा कर अवैध तरीके से काॅलोनी की भूमि में मिला लिया था। पैमाइश कराकर काॅलोनी पर बुलडोजर चलाकर ग्राम सभा और सरकारी नाली और चकमार्ग की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि कर बुलडोजर से निशानदेही कराई गई। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर ग्राम प्रधान के सुपुर्द किया जाएगा। सरकारी नाली और चकमार्ग की भूमि पर तहसील का स्वामित्व रहेगा। बिल्डर अनिल कुमार के खिलाफ भूमाफिया की रिपोर्ट भेजी जाएगी। मटौर के किसानों ने भी चक मार्ग की 500 वर्गमीटर भूमि पर कब्जा किया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।तहसील टीम में उनके साथ कानूनगो सतेंद्र शर्मा लेखपाल आकाशदीप अनुज निगम राकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन