फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Government eyes on Meerut in oil case

तेल प्रकरण में मेरठ पर शासन की नजर, गोपनीय जांच शुरू होने की चर्चा 

Mon, 16 Sep 2019 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो. मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो. मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Government eyes on Meerut in oil case
demo pic - फोटो : अमर उजाला

मिलावटी तेल के मामले में शासन पैनी नजर बनाए हुए है। अधिकारियों में चर्चा है कि इस मामले की गोपनीय जांच भी शुरू हो चुकी है। जिसमें कार्रवाई के स्तर और गति को लेकर किसी पर भी गाज गिर सकती है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस प्रकरण में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


20 अगस्त को दो केमिकल फैक्टरियों ने पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर छापामारी कर मिलावटी तेल का भंडाफोड़ किया था। जिसमें पुलिस ने केमिकल फैक्टरी के मालिक और तेल कारोबारी समेत 11 लोग जेल भेजे थे। पुलिस ने फैक्टरियों के भूमिगत टैंकों में 2.20 लाख केमिकल/मिलावटी तेल होना बताया है। 
विज्ञापन


हालांकि इन टैंकों को खोदाई नहीं हुई और मिलावटी डीजल और पेट्रोल के सैंपल जांच के लिए लखनऊ सीएफएसएल और दिल्ली की सेंट्रल लैब भेजे। पूरे प्रकरण में मजिस्ट्रेटी के अलावा एसआईटी जांच भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलावटी तेल प्रकरण का खुलासा होने को करीब 25 दिन हो चुके हैं। लेकिन सैंपल रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। 10 सितंबर को जब प्रशासन व पुलिस की टीम ने ऑयल डिपो से 71 हजार लीटर केरोसिन का अवैध स्टॉक पकड़ा तो फिर से तेल का मामला लखनऊ तक गूंजा। इस मामले में लखनऊ में बैठे उच्च अधिकारियों और शासन को इनपुट मिला है कि मिलावटी तेल प्रकरण लंबे समय से चल रहा है। 

जिसमें अफसरों का भी संरक्षण रहता है। क्योंकि  तेल कारोबारियों का कुछ अफसरों के यहां काफी आना-जाना बताया गया है। इस प्रकरण में अधिकारी चुप्पी साधे हैं। पूरा मामला शासन स्तर तक पहुंच चुका है। माना जा रहा है जल्द ही कुछ अधिकारियों पर इसकी गाज गिर सकती है।


अफसरों से लेकर नेताओं तक पकड़
मिलावटी तेल कारोबारियों की पकड़ कितनी मजबूत है। इसके कई उदाहरण कई बार सामने आ चुके हैं। जब 20 अगस्त को मिलावटी तेल का खुलासा हुआ तो थाने से लेकर लखनऊ तक फोन घनघना उठे। कई आला अधिकारियों के अलावा रिटायर्ड आला अधिकारियों ने भी तेल कारोबारियों के पक्ष में पैरवी को लेकर चर्चा रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed