Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Govardhan Puja: 'Annakoot' distributed in temples and neighborhoods; 'Chhappan Bhog' (56 food offerings) presented.

गोवर्धन पूजा : मंदिर-मोहल्लों में अन्नकूट वितरण, लगाए छप्पन भोग

Tue, 10 Nov 2026 06:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja: 'Annakoot' distributed in temples and neighborhoods; 'Chhappan Bhog' (56 food offerings) presented.
गोपाल गोशाला में गोबर से 18 फीट की गोवर्धन प्रतिमा बनाकर किया पूजन
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मंदिरों, मोहल्लों में हुई गोवर्धन पूजा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में मंगलवार को गोवर्धन पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर और घरों में गोवर्धन पूजा की गई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीकृष्ण और गिरिराज महाराज का विशेष शृंगार कर पूजन, हवन और आरती की गई। मंदिरों में अन्नकूट का भोग लगाने के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कई स्थानों पर भंडारे और छप्पन भोग का आयोजन हुआ।
गोपाल गोशाला परिसर में गोबर से करीब 18 फीट ऊंची गोवर्धन पर्वत की प्रतिमूर्ति बनाई गई। इसके निर्माण में लगभग 10 कुंतल गोबर का इस्तेमाल हुआ। गोशाला के अध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल मुख्य यजमान रहे। पुरोहित पंडित शिवाकांत झा ने विधि-विधान से पूजन और हवन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन की परिक्रमा की। आयोजन में उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंघल, विनोद कुमार सिंघल, अनिल कुमार रस्तोगी, श्रीगोपाल सिंघल, विजय कुमार गोयल, विपिन कुमार गोयल और प्रबंधक उमेश चंद पांडेय सहित गौशाला परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेगमबाग में गोवर्धन पूजा हुई। पूजा पंडित सिद्धार्थ शर्मा ने कराई। इस अवसर पर माधवी शर्मा, नैना शर्मा, वैदिका, अलका शर्मा, नितिश, शिवानी, अतुल वर्मा आदि रहे। देवलोक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में गोवर्धन पूजा और भंडारे का आयोजन किया गया। प्रसाद में बाजरे की खिचड़ी, खीर, कढ़ी चावल और 56 भोग लगाया गया। पूजन पंडित अरविंद पाठक ने किया। इस अवसर पर लीलू गुप्ता, विजय अग्रवाल, अजय, विजय, जय, देवू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्या पैलेस शिव शक्ति मंदिर
सूर्या पैलेस स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में 56 भोग लगाया। स्वीटी रस्तोगी ने गिरिराज का विशाल स्वरूप बनाया। पूजन पंडित भरत राम भट्ट ने किया। इस अवसर पर राजीव शर्मा, दीप रस्तौगी, अरविंद शर्मा, लोकेश गोयल, मुकुल अग्रवाल, संजय त्यागी आदि रहे।

सदर वामन भगवान मंदिरसदर श्री वामन भगवान मंदिर में गोवर्धन पर्व और अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान का विशेष शृंगार पंडित जितेंद्र शर्मा ने किया। पंडित नंदकिशोर शर्मा ने आरती कराई। भगवान को हलवा, पूरी, कढ़ी चावल, मिक्स सब्जी, बाजरा, मूंग और काशीफल सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। आयोजन में समिति अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जुगल किशोर गर्ग, अंकित गुप्ता मनु, अनिल मित्तल, गौरव गुप्ता, हेमंत बिंदल, नानक चंद अग्रवाल, नीरज जिंदल, अजय अग्रवाल और अशोक मित्तल शामिल रहे।
श्री बालाजी मंदिर नौचंदी
श्री बालाजी मंदिर नौचंदी में संस्थापक पंडित नरेंद्र स्वामी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। महंत आचार्य मनीष स्वामी ने अन्नकूट के महत्व पर प्रकाश डाला। महंत पंडित धीरज स्वामी ने भगवान को भोग लगाकर आरती की। इसके बाद नौचंदी, राजेंद्र नगर, कैलाशपुरी, प्रीत विहार और पूर्वी कल्याण नगर में प्रसाद वितरित किया गया।
सराफा बाजार महादेव मंदिर
सराफा बाजार स्थित महादेव मंदिर में नव युवा मित्र मंडल की ओर से राधा-कृष्ण को छप्पन भोग और माखन-मिश्री अर्पित किए गए। मुख्य पुजारी पंडित रविकांत ने पूजन कराया। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

पैठ बाजार कंकरखेड़ा
कंकरखेड़ा पैठ बाजार स्थित मंदिर महादेव में पंडित संजय त्रिपाठी ने पूजन कराया। संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल मुख्य अतिथि रहे। श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की सात परिक्रमा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed