फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goods train saved from overturn, Anti-social elements placed sleepers on the track of DFC

UP: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रेक पर आसामाजिक तत्वों ने रखे स्लीपर, पलटने से बची मालगाड़ी

Tue, 16 Jul 2024 06:23 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jul 2024 06:23 PM IST
सार

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रेक पर सोमवार देर रात मालगाड़ी को पलटाने की साजिश रची गई। डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर के ट्रेक पर पत्थर का स्लीपर रख दिया। रात में गुजरी मालगाड़ी स्लीपर से टकरा गई और पलटने  से बाल-बाल बची।

विज्ञापन
Goods train saved from overturn, Anti-social elements placed sleepers on the track of DFC
मामले की जांच करते रेलवे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रेक पर सोमवार देर रात असमाजिक तत्वों ने पत्थर का स्लीपर रख दिया। गनीमत यह रही कि रात में गुजरी मालगाड़ी ट्रेन पलटने से बच गई। ट्रेन से पत्थर के टकराने के बाद चालक ने मामले की जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर नितिन मेहरा को दी। इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, लेकिन अंधेरे के चलते कुछ दिखाई नहीं दिया। मंगलवार को टीम दोबारा पहुंची तो झाड़ियों में पत्थर का रेलवे ट्रेक स्लीपर पड़ा मिला।

विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर नितिन मेहरा ने बताया कि सोमवार रात में असमाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रेक स्लीपर ट्रेक पर डाल दिया था। रात लगभग 10 बजे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रेक से मालगाड़ी गुजरी तो चालक को ट्रेन से भारी वस्तु टकराने की आवाज आई, गनीमत यह रही कि मालगाड़ी पलटी नहीं।

विज्ञापन

Goods train saved from overturn, Anti-social elements placed sleepers on the track of DFC
टूटा पड़ा स्लीपर - फोटो : अमर उजाला
चालक ने उन्हें मामले की जानकारी दी, जिस पर वह रात 11 बजे मौके पर पहुंचे और टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंधेरे के चलते कुछ दिखाई नहीं दिया। मंगलवार सुबह वह फिर से टीम के साथ पहुंचे।

उन्होंने बताया कि टीम को खंभे और पोल टूटे मिले और झाड़ियों में एक रेलवे ट्रेक स्लीपर टूटा हुआ मिला। टीम ने स्लीपर को झाड़ियों से निकालकर जांच की। मालगाड़ी से टकराने के बाद यह स्लीपर दूर जा गिरा। अधिकारियों के अनुसार स्लीपर लगभग चार क्विंटल वजन का होता है। टीम ने आस पास झाड़ियों की साफ सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed