{"_id":"69908e00dedbeb90e504488c","slug":"goods-stolen-from-tube-wells-of-five-farmers-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111381-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पांच किसानों के नलकूपों से सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पांच किसानों के नलकूपों से सामान चोरी
Sat, 14 Feb 2026 08:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 14 Feb 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने रसूलपुर जाहिद गांव में ग्राम प्रधान सहित पांच किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। बदमाश दरवाजों के ताले तोड़कर स्टार्ट, ऑपरेटर, केबिल, फ्यूज व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
ग्राम प्रधान अश्वनी के पति कुलदीप ने बताया कि देर रात अज्ञात बदमाशों ने किसान वीरसैन बृजेश, बृजपाल और राजपाल के नलकूपों के ताले तोड़ दिए। कुछ स्थानों पर दरवाजों में कुंबल करके अंदर घुसकर उपकरण चोरी किए। शनिवार सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद किसानों ने यूपी कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर औपचारिकताएं पूरी कीं। पीड़ित किसानों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है।