फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goods stolen by breaking lock of four shops, failed to break lock of fifth

चार दुकानों का ताला तोड़कर सामान चोरी, पांचवीं का ताला तोड़ने में रहे असफल

Sat, 06 Feb 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Goods stolen by breaking lock of four shops, failed to break lock of fifth
चार दुकानों का ताला तोड़कर सामान चोरी, पांचवीं का ताला तोड़ने में रहे असफल
विज्ञापन

दौराला। रुहासा गांव में मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने चार दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पांचवी दुकान का ताला तोड़ने में चोर असफल रहे। कार में सामान भरकर ले जा रहे चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस चोरों की पहचान करने में जुट गई है।
रुहासा गांव निवासी वसीम की मुख्य रास्ते पर सैलून की दुकान है। बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरी व 1400 रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने खतौली निवासी केशव की ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़ा। सोने के समझकर चोर दुकान में रखे आर्टिफिशियल जेवरात ले गए। चोरों ने रुहासा निवासी मुबारिक अली की सॉफ्ट ड्रिंक की दुकान को भी निशाना बनाया और ताला तोड़कर बैटरी चोरी कर ली। वहीं, गगन की हेयर सैलून से भी चोरों ने बैटरी चोरी की। गांव निवासी केपी जाटव के जन सेवा केंद्र का ताला तोड़ने में चोर असफल रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दुकानों के ताले टूटे देख पीड़ितों के होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो चोर एक कार में सामान भरकर ले जाते दिखाई दिए। पुलिस फुटेज लेकर चोरों की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द चोरों की पहचान कराकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed