फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goods and documents stolen from college after breaking the lock.

Meerut News: कॉलेज में ताला तोड़कर सामान और कागजात चोरी

Thu, 23 Jul 2026 08:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Goods and documents stolen from college after breaking the lock.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना । कृषक पीजी कॉलेज में एक बार फिर बेखौफ चोरों ने स्टाफ रूम का ताला तोड़कर कागजात व सामान चोरी कर लिया।

महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य विमलेश मिश्रा ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6.30 बजे जब महाविद्यालय की चपरासी ड्यूटी पर पहुंची, तो उसने देखा कि स्टाफ रूम का एक दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि टीचर स्टाफ की अलमारियों का सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। चोर अलमारियों में रखे कुछ जरूरी कागजात, सामान के अलावा स्टाफ रूम में रखी एक पुरानी साइकिल और एक विद्युत इंडक्शन चूल्हा भी चुरा ले गए।


कार्यवाहक प्राचार्य ने बताया गया कि महाविद्यालय परिसर में पूर्व में भी इस तरह की चोरी की घटना हो चुकी है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। कॉलेज प्रशासन के अनुसार आसपास कुछ संदिग्ध प्रवृत्ति के लोग घूमते रहते हैं और आशंका है कि उन्हीं के द्वारा बार-बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। महाविद्यालय की सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed