{"_id":"6318271e6eec1057ac63ddf0","slug":"good-news-express-train-will-reach-saharanpur-from-delhi-in-three-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: अब तीन घंटे में दिल्ली से सहारनपुर पहुंचाएगी एक्सप्रेस ट्रेन, 9 सिंतबर से शुरू होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: अब तीन घंटे में दिल्ली से सहारनपुर पहुंचाएगी एक्सप्रेस ट्रेन, 9 सिंतबर से शुरू होगा संचालन
Wed, 07 Sep 2022 10:38 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:38 AM IST
सार
कोरोना काल के समय कई ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। अब उत्तर रेलवे ने दिल्ली जंक्शन से सहारनपुर के बीच एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इसका 9 सितंबर से संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर रेलवे ने दिल्ली जंक्शन से सहारनपुर के बीच एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। मात्र तीन घंटे में दिल्ली से सहारनपुर का सफर वाया मेरठ होते हुए पूरा होगा। सहारनपुर से दिल्ली के बीच ट्रेन की शुरुआत नौ सितंबर से और दिल्ली से सहारनपुर के बीच ट्रेन की शुरुआत दस सितंबर से होगी।
विज्ञापन
कोरोना काल के समय कई ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सहारनपुर और बिजनौर लोकसभा प्रभारी बनाए जाने से रेलवे का सबसे अधिक ध्यान दिल्ली-सहारनपुर और दिल्ली-बिजनौर रेलवे रूट पर है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ा शिकंजा: ढाई लाख के इनामी बद्दो के करीबी का फ्लैट जब्त करेगी पुलिस, प्रभारी मंत्री ने उठाए ये बड़े सवाल
विज्ञापन
इससे पहले रेलवे ने मेरठ से हस्तिनापुर के बीच रेल लाइन बिछाने के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दी है। इस रूट (दिल्ली-सहारनपुर) पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी चल रही है। ट्रैक के किनारे स्थित कॉलोनियों को कवर करने के लिए दीवारें बनाई जा रही हैं, जिससे ट्रेन की रफ्तार बढ़ने पर कोई नुकसान आम आदमी को न पहुंच सके।
तीन स्टॉपेज होंगे
इस नई ट्रेन के दिल्ली से सहारनपुर के बीच तीन स्टॉपेज ही दिए गए हैं। इसमें गाजियाबाद, मेरठ सिटी और मुजफ्फरनगर शामिल हैं। सहारनपुर से शाम 7.15 बजे चलकर ट्रेन (20412) रात में 10.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से सुबह 9.10 बजे चलकर ट्रेन (20411) दोपहर 12.40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का बुधवार तक टाइम टेबल अपडेट कर दिया जाएगा।