फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Golden Gladiators won the match by 6 wickets

Meerut News: गोल्डन ग्लेडिएटर्स ने 6 विकेट से जीता मैच

Mon, 28 Oct 2024 04:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Golden Gladiators won the match by 6 wickets
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे वीकेंड कप में रविवार को गोल्डन ग्लेडिएटर्स और पिच बर्नर के बीच मैच हुआ। इसमें गोल्डन ग्लेडिएटर्स की टीम ने 6 विकेट से अपना मैच जीता। पिच बर्नर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए।
विज्ञापन

बल्लेबाज वरुण ने 32 गेंदों में 57 रन और रोहित ने 31 गेंद में 46 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गोल्डन ग्लेडिएटर्स की ओर से आदित्य ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 और कुलदीप ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्डन ग्लेडिएटर्स की टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से कुलदीप ने 37 गेंदों में 66 रन और हिमांशु ने 16 गेंद में 25 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

गेंदबाजी में विकास ने 2 और रोहित ने 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच कुलदीप को चुना गया। इस दौरान गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed