फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Golden baba reduced six kg of gold from his body

गोल्डन बाबा ने कम किया छह किलो सोना, कमजोरी और बीमारी की वजह से लिया फैसला

Fri, 26 Jul 2019 11:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 26 Jul 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
Golden baba reduced six kg of gold from his body
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला

गोल्डन बाबा के काफिले में फॉर्च्यूनर से लेकर टैंपू तक साथ चल रहे हैं। इस बार उनकी 26वीं विशाल कावड़ है। बीमारी के चलते उन्होंने इस बार 15 किलो सोना पहना हुआ है छह किलो सोना कम कर दिया है। सिक्योरिटी में उनके साथ अपने 85 पुरुष ओर महिला भक्त लगे हैं जो कि उनकी लगातार सेवा करते आ रहे हैं।

विज्ञापन


गोल्डन बाबा की सिक्योरिटी के इंचार्ज मोहित ने बताया कि काफी समय से वह बीमार चल रहे हैं। जिससे उनका शरीर काफी कमजोरी महसूस कर रहा इसलिए  उन्होंने इस बार अपने शरीर पर केवल 15 किलो ही सोना धारण कर रखा है। उनकी सुरक्षा में दौराला पुलिस भी तैनात हो गयी है। गोल्डन बाबा का कपड़ों और प्रपोटी का भी कारोबार था लेकिन 2013 में कुंभ के मेले में शामिल होने के बाद उन्होंने अपना कारोबार बंद कर दिया है और महात्मा बन गए हैं। 
विज्ञापन


गोल्डन बाबा भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं और वह हर साल अपने लोगों के साथ हरिद्वार से जल लेकर आते हैं। उनका बहुत बड़ा काफिला रहता है जिसमें महिला पुरुष उनकी सेवा लगातार करते रहते हैं और उनके काफिले में खाने और सभी चीजों की व्यवस्था साथ में रहती है। उनका काफिला 29 तारीख को दिल्ली पहुंचेगा जहां वह 30 तारीख को दिल्ली के अशोक गली के लक्ष्मी नारायण मंदिर में जल चढ़ायेंगे। बाबा ने बताया कि जब तक उनकी सांसे चलती रहेगी वह कावड़ लाते रहेंगे जहां से भी बाबा का काफिला निकलता रहा वहां पर उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed