फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gold price breaks record of five years

सोने के भाव ने तोड़े पांच साल पुराने रिकॉर्ड, ये रही लिस्ट

Sun, 06 May 2018 12:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शालू अग्रवाल, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शालू अग्रवाल, मेरठ Updated Sun, 06 May 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Gold price breaks record of five years
फाइल फोटो

मेरठ में घरेलू सराफा बाजार में सोने की मांग घटने के बाद भी कीमतों में भारी अंतर नहीं आया है। मई में एक बार फिर सोने की कीमतों ने पांच साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। 2013 में सोने की कीमतें 28 हजार से बढ़कर सीधे 30 हजार पहुंची थी। तीन मई को दोबारा सोने के दाम 32 हजार पर पहुंच गए। घरेलू कारोबारियों की मांग घटने के कारण बाजार में एक ओर सोने की कीमतों में 130 रुपये की गिरावट आई, लेकिन यह गिरावट ग्राहकों को लाभ देने में बेअसर है। पीक साया होने के बाद भी सोने की मांग में उछाल नहीं आ रहा। इसका बड़ा कारण बढ़ती कीमतें हैं। शहर में आबूलेन सराफा बाजार, सदर सराफा, नीलगली सराफा बाजार, सेंट्रल मार्केट सराफा बाजार, शहर सराफा प्रमुख सराफा बाजार हैं। 

विज्ञापन


निवेशक, ग्राहक मोड़ रहे बाजार से मुंह
सोने की कीमतों में आ रहा लगातार उछाल छोटे ग्राहकों और छोटे निवेशकों दोनों के लिए मुसीबत बन रहा है। छोटा ग्राहक बजट के बाद पीली धातु की कीमतों में बड़े परिवर्तन की उम्मीद लगाए बैठा है। हजार रुपये तक दाम गिरे और ग्राहक जेवर खरीदे। साया होने के कारण लोगों की यह जरूरत और भी अधिक है। लेकिन स्थानीय बाजार में कीमतों में बड़ी गिरावट न आने से छोटा ग्राहक बाजार से हट चुका है।

विज्ञापन

पांच सालों में अप्रैल माह में सोने की कीमत (प्रति दस ग्राम)

Gold price breaks record of five years
फाइल फोटो

साल---    सोने की कीमत
2009-   15,300
2010-   16,530
2011-   21,070
2012-   28,415
2013-  30,700
2014-  29,000
2015-  26,600
2016-  29,100
2017-  29,120
2018- 32,000

वर्जन--
स्थानीय कारोबारियों द्वारा मांग घटने से सोने की कीमतों में यह छोटी-छोटी गिरावट आ रही है। लेकिन अंतराष्ट्रीय बाजार में इस गिरावट का कोई असर नहीं होेने से कीमतों में बड़ा अंतर नहीं आ रहा है। बड़े निवेशक  इन छोटी कीमतों से प्रभावित नहीं हैं। -केके दुग्गल, निदेशक रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद्

कीमतों में 200 से 500 रुपये की मंदी छोटे ग्राहकों को उतना उत्साहित नहीं कर पाती, जिसमें ग्राहक आकर अच्छी खरीदारी कर लें। जबकि मध्यम वर्गीय शहरों में छोटे ग्राहक अधिक होते हैं। इसलिए स्थानीय बाजार में सोने की कीमतें घटने से मांग पर सकारात्मक असर शून्य है। -आकाश मांगलिक संचालक भगत ज्वैलर्स

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed