फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gold chain looted of woman in Bijnor and Police charged with fraud

यूपी पुलिस का अजीब कारनामा, पीड़ित महिला ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

Thu, 07 Mar 2019 08:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Mar 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
Gold chain looted of woman in Bijnor and Police charged with fraud
यूपी पुलिस

पुलिस के कारनामे भी अजीब होते हैं। एक महिला से लूटी गई सोने की चेन के बदले उसे नकली दे दी गई। महिला ने चेन लेने से इंकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि चेन पुलिस ने बदली है। पीड़ित ने एसपी से मिलकर इस मामले में कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


बिजनौर के मोहल्ला शक्ति नगर निवासी चेतन स्वरूप के मुताबिक 19 सितंबर को वह अपनी पत्नी सुनीता रानी के साथ स्वाहेड़ी से बाइक से बिजनौर आ रहे थे। परम पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सुनीता के गले से सोने की चेन तोड़ ली। चेतन ने बदमाशों का पीछा किया। पेद्दा पुलिस चौकी के पास युवकों ने बदमाशों को पकड़ कर वहां तैनात दरोगा नितिन कुमार को सौंप दिया। लुटेरों की पहचान अमरोहा जिले के रजबपुर निवासी अभिषेक व नूरपुर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी साहिल के रूप में हुई। पुलिस ने चेन बरामद करके दोनों का चालन कर दिया। चेतन व उनकी पत्नी सुनीता लूटी गई चेन लेने थाने गए तो पुलिस ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर चेन मिलेगी।

विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने कोर्ट से आदेश कराए तो पुलिस ने उन्हें नकली चेन दे दी। चेतन व सुनीता ने चेन लेने से मना कर दिया। चेतन के मुताबिक जब बदमाशों को तुरंत ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया तो असली चेन कहां चली गई? पर पुलिस ने उन्हें चेन नहीं दी। 

वहीं पीड़ित का आरोप है कि उनकी असली चेन पुलिस ने बदल दी है। चेतन व उनकी पत्नी सुनीता ने एसपी से मिलकर इस मामले में कार्रवाई कराने को कहा है। एसपी संजीव त्यागी ने जांच कराने की बात कही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed