फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gol Gappa and Tikki food of this city will make you feel awsome

गोल गप्पे खाते ही हो जाएंगे इस शहर के दिवाने, टिक्की में भी गजब का स्वाद

Sat, 01 Sep 2018 06:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 01 Sep 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
Gol Gappa and Tikki food of this city will make you feel awsome
गोल गप्पे खाता ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
यदि आप स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं तो आपको टिक्की और गोल गप्पे खाने का शौक भी जरूर होगा। आज हम आपको बता रहे हैं मेरठ की एक ऐसी ही जगह के बारे में जहां आप स्टफ टिक्की, पांच तरह के पानी के साथ गोल गप्पों का स्वाद भी ले सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर शहर में कहां पर आप ले सकते हैं स्वादिष्ट गोल गप्पे का जायका :-
विज्ञापन

मेरठ के  सूरजकुंड पार्क के बाहर हर शाम आपको जायके का भंडार देखने को मिल जाएगा। इसी जगह आप वरुण चाट भंडार पर आप स्वादिष्ट टिक्की और गोल गप्पों  का मजा ले सकते हैं। माधवपुरम निवासी दीपक कुमार ने 12 साल पहले सूरजकुंड पार्क के बाहर वरुण चाट भंडार के नाम से काम शुरू किया। पहले से मौजूद दूसरी दुकानों से स्पेशल जायका तैयार करने की ठानी। उन्होंने दाल वाली स्टफ टिक्की के साथ,स्टफ गुझिया और पांच तरह के पानी के साथ गोल गप्पे बनाने शुरू किए। दीपक के बेटे वरुण ने बताया कि दुकान पर हींग, जीरा, राई, खट्टा व सोंठ वाले मीठे पानी के साथ सूजी व आटे के गोल गप्पों का स्वाद लोगों को भाता है।

यहां शाम के वक्त लोग परिवार, दोस्तों सहित अकेले भी गोल गप्पे व टिक्की का स्वाद लेने आते हैं। दोपहर से रात 10:30 बजे तक खुलने वाली दुकान पर टिक्की गोलगप्पे, दही पापड़ी, स्टफ टिक्की, स्टफ गुझिया तैयार की जाती है। वरुण के मुताबिक बाजार के मसाले पर ज्यादा विश्वास नहीं होता है, इसीलिए बाजार से साबुत मसाले लगाकर स्वयं ही पिसाई करते हैं, जिसके चलते 12 सालों से जायका अब भी एक समान है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed