फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   godse samrthko ne ki meerut ka naam badlne ki maang

गोडसे समर्थकों ने की मेरठ का नाम बदलने की मांग

Fri, 16 Nov 2018 02:20 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 16 Nov 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
godse samrthko ne ki meerut ka naam badlne ki maang
meerut - फोटो : meerut
 अखिल भारतीय हिंदू महासभा और गोडसे समर्थकों ने मेरठ सहित तीन शहरों के नाम बदलने की मांग की है। बृहस्पतिवार को शारदा रोड स्थित कार्यालय पर नाथूराम गोडसे के समर्थकों ने हवन किया। महासभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे ने मृत्युदंड के खिलाफ कोई याचना नहीं की थी। जिस तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अन्य नगरों के नाम बदले हैं, उसी तरह मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ जिले के नाम भी बदले जाने चाहिए। महासभा ने मांग की कि मेरठ का नाम गोडसे नगर, गाजियाबाद का नाम दिग्विजय नगर और हापुड़ का नाम महंत अवैधनाथ नगर किया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री मुन्ना शर्मा ने की। मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नागेंद्र तोमर रहे। इस मौके पर पंडित अशोक शर्मा, पुरुषोत्तम उपाध्याय, भरत राजपूत, देशबंधु गुप्ता, तुषार गुप्ता, रोहित शर्मा, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed