फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl's neck and home guard's lip cut with Chinese manja

Meerut News: चीनी मांझे से बच्ची की गर्दन और होमगार्ड का होंठ कटा

Wed, 08 Jan 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Girl's neck and home guard's lip cut with Chinese manja
चाइनीज मांझे को बंद करने की मांग।
मेरठ। शहर में चीनी मांझे से होने वाले हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। सोमवार को तेजगढ़ी चौराहे के पास बाइक सवार सुहेल चीनी मांझे से गर्दन कटने से मौत हुई थी। अब मंगलवार को लाल कुर्ती थाना क्षेत्र के घोसी मोहल्ले में चीनी मांझे से दो साल की मासूम बच्ची इसरा की गर्दन कट गई। इसी मोहल्ले में बाइक सवार होमगार्ड आसिफ (42) का होंठ कट गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालिका की गर्दन पर 16 टांके लगे हैं। उसकी हालत गंभीर बनी है। होमगार्ड का भी ऑपरेशन हुआ है।
विज्ञापन

लालकुर्ती क्षेत्र के घोसी मोहल्ले के अब्दुल वाहिद सैफी साहिबाबाद में एक फैक्टरी में काम करते हैं। मंगलवार को वह घर आए हुए थे। उनकी दो साल की बेटी इसरा टॉफी की जिद करने लगी। अब्दुल वाहिद मंगलवार शाम करीब पांच बजे बेटी इसरा को गोद में लेकर पैदल मोहल्ले में ही दुकान पर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर चीनी मांझे से बच्ची की गर्दन कट गई और रोने लगी। पीछे से आई स्कूटी में चीनी मांझा उलझ गया। तब अब्दुल वाहिद को चीनी मांझे का पता चला।
विज्ञापन

उसने बेटी की गर्दन में फंसे मांझे को किसी तरह से निकाला। तब तक बच्ची खून से लथपथ हो गई। परिजन बच्ची को लेकर पास के दयानंद अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची की गर्दन देख कर डॉक्टरों ने उसे तुरंत रेफर कर दिया। इसके बाद बच्ची को जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। चाचा कामिल सैफी ने बताया कि बच्ची की गर्दन में 16 टांके लगाने पड़े हैं। उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हादसे में घोसी मोहल्ले के ही होमगार्ड आसिफ के साथ ही चीनी मांझे से हादसा हुआ। वह सोमवार शाम बाइक से घर आ रहे थे। मोहल्ले में ही चीनी मांझा उनके चेहरे पर उलझा और उनका होंठ कट गया। इससे वह लहूलुहान हो गए। परिजनों ने उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया। उनके 14 टांके लगे, मगर खून नहीं रुक पाया। परिजनों ने उन्हें दूसरे फैमिली नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर उनका दूसरा ऑपरेशन किया गया।

मोहल्ले वालों का कहना है कि लालकुर्ती में अब भी सरेआम चीनी मांझे की बिक्री हो रही है। मकर संक्रांति पास होने के कारण खुलेआम चीनी मांझा बिक रहा है। पुलिस यहां ध्यान नहीं दे रही है। चीनी मांझों से हो रहे हादसों के कारण निवासी भयभीत हैं।

चाइनीज मांझे को बंद करने की मांग।

चाइनीज मांझे को बंद करने की मांग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed