फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girls making special dress like aaliya and ananya on Eid

आलिया और अनन्या का अंदाज, ईद पर युवतियों के लिए बना खास, ऑर्डर पर करवा रहीं तैयार 

Thu, 30 May 2019 04:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 May 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
girls making special dress like aaliya and ananya on Eid
आलिया भट्ट और अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला

ईद पर युवतियों को आलिया भट्ट का कलंक स्टाइल शरारा और अनन्या पांडे के ड्रेसेज खासे लुभा रहे हैं। युवतियां ईद के जश्न के लिए विशेष तौर पर आलिया स्टाइल शरारा, अनन्या स्टाइल ड्रेस तैयार करा रही हैं।

विज्ञापन


ईद पर मेहमानों के स्वागत और रिश्तेदारों से ईद मिलने के जाने के लिए युवतियां तैयारी में जुट गई हैं। ईद को लगभग 10 दिन शेष हैं। इन दस दिनों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। घरों में सजावट, सफाई और पकवानों का काम शुरू हो गया है। उपहारों की खरीदारी, कपड़े बनवाना उसके साथ मैचिंग ज्वैलरी, पार्लर की बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


ड्रेसअप में लड़कियों को एंब्रायडरी वाले गरारा, शरारा, अनारकली सूट, प्लाजो सूट पसंद आ रहा है। बुटीक्स पर कपड़ों के ऑर्डर बुक हो चुके हैं। दुकानदार भी सलमा, सितारे, मोती, ज़री और मीनाकारी के काम वाले फुल लैंथ ड्रेस शो कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'कलंक' में आलिया ने पहना काला शरारा
हाल में आई मल्टीस्टारर फिल्म कलंक में आलिया भट्ट काले रंग के मोतीवर्क वाले शरारे में नजर आईं। आलिया का यह शरारा लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। हैवी वर्क वाले शरारे के साथ सिंपल लुक में आलिया बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं, इसी लुक को कॉपी करते हुए युवतियां ईद पर अपने लिए ऐसे ड्रेस को तैयार करा रही हैं।

इसके अलावा फ्रिल वाले पेंट्स, स्कर्ट विद कुर्ती, जैकेट कुर्ती, लांग कुर्ता विद जैकेट, फ्रिल वाली साड़ियां, अनारकाली, प्लाजो सेट, प्लाजो सूट, पैरलल पेंट्स के साथ कुर्ता, कुर्ता घाघरा दुपट्टे के साथ, शरारा व गरारा इस तरह के कपडे़ भी ईद पर खासतौर से पसंद किए जा रहे हैं। जिन्हें युवतियों ने ऑर्डर दिया है। 

हैवी वर्क और हाथ की कारीगरी पसंद
युवतियां ईद पर अपने लिए ड्रेस चुनने में हाथ की कारीगरी को प्राथमिकता दे रही हैं। हाथ की एंब्रायडरी, मोती, मीनाकारी, सिल्क के धागों की कड़ाई, काथा वर्क, स्टोन वर्क, कुंदन का काम, जरी वर्क, गोटापत्ती का काम, घुंघरु वर्क, पमपम वर्क, मिरर वर्क पसंद आ रहा है। हरे, सीग्रीन, ऑरेंज, गुलाबी, ग्रे, परपल सहित हल्के पैटल्स रंग और फ्लोरल प्रिंट्स भी पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed