फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girls made aware of safety through a rally.

Meerut News: रैली निकालकर बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

Sun, 11 Oct 2026 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Girls made aware of safety through a rally.
सरूरपुर। मिशन श​क्ति के तहत रैली निकालती छात्राएं व पुलिस। संवाद
सरूरपुर। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत सरूरपुर थाना पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के साथ जागरूकता रैली निकाली। बालिकाओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में बताया। साथ ही छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की। छात्राओं को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने और अनजान लोगों से निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह भी दी गई। महिला उपनिरीक्षक मधु रावत ने बताया कि मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed