फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girls denies to marry 3 days before marriage

3 दिन पहले दुल्हन का ससुराल में फोन, सॉरी मैं शादी नहीं कर सकती 

Sun, 26 Feb 2017 11:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Feb 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
girls denies to marry 3 days before marriage
calling - फोटो : GettyImages
शादी से तीन दिन पहले ही युवती ने अपनी होने वाली ससुराल में फोन करके विवाह करने से मना कर दिया। इससे दोनों ही परिवार में शादी की तैयारियां धरी रह गई। युवती ने बताया कि वह पहले ही दूसरे युवक से कोर्ट मैरिज कर चुकी है। युवती की जान को खतरा देखते हुए पुलिस उसे कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। इस गांव की युवती का कहना है कि उसका लोनी क्षेत्र के एक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने अगस्त 2014 में कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसका परिजनों को नहीं पता था। इस कारण परिजनों ने उसका रिश्ता तय कर दिया। लेकिन, युवती को यह पसंद नहीं था। उसकी शादी की तिथि भी 28 फरवरी नियत हो गई थी। लेकिन, शादी से तीन दिन पहले ही लड़की और लड़का पक्ष के यहां चल रही शादी की तैयारियों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन


युवती ने लड़का पक्ष को फोन कर कह दिया कि वह ये शादी नहीं कर सकती। वह पहले से ही शादीशुदा है और अपने प्रेमी पति के साथ ही रहना चाहती है। यह सुनकर लड़का पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत युवती के परिजनों से संपर्क किया तो मामले की पोल खुल गई। युवती ने अपने परिजनों के सामने भी कोर्ट मैरिज के बारे में बताते हुए मैरिज की दस्तावेज दिखा दिए। परिजनों ने युवती को डांटा तो किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस युवती को अपने साथ ले आई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई बोला, बहन को पूरी छूट 
वहीं, युवती के भाई का कहना है उसकी बहन को शादी की छूट है। यदि अपनी मर्जी से शादी करना चाहती है तो उनको कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed