फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girls and teachers molested in front of Kendriya Vidyalaya

केंद्रीय विद्यालय के सामने छात्राओं और शिक्षिकाओं से छेड़छाड़

Tue, 23 Nov 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Girls and teachers molested in front of Kendriya Vidyalaya
केंद्रीय विद्यालय के सामने छात्राओं और शिक्षिकाओं से छेड़छाड़
विज्ञापन

मेरठ। केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस के सामने सोमवार को कुछ छात्राओं और शिक्षिकाओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहे मनचले को लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद वहां मौजूद सेना के जवानों ने आरोपी को पकड़कर ट्रक में डाल लिया। आरोपी को लालकुर्ती थाने ले जाया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
यह घटना दोपहर एक बजे की है। विद्यालय की छुट्टी होने के बाद छात्राएं और शिक्षिकाएं बस का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान कसेरुखेड़ा का रहने वाला एक युवक आया। आरोप है कि वह छात्राओं और शिक्षिकाओं को देखकर अश्लील हरकतें करने लगा। उसने उन पर फब्तियां भी कसीं। जब वह युवक नहीं माना तो पास ही खड़े सेना के जवानों को जानकारी दी गई। जवानों ने युवक को ट्रक में बैठा लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

--
एक विद्यालय में हेल्पर है आरोपी
बताया गया है कि आरोपी युवक मवाना रोड स्थित एक स्कूल में हेल्पर है। उसने पुलिस को बताया कि वह रोजाना स्कूल से छुट्टी होने के बाद यहां आकर घूमता है।
--
सेना के जवान बोले, हम तहरीर नहीं देंगे
सेना के जवान आरोपी को थाने लेकर पहुंचे तो उनसे मुंशी ने कहा कि आप पूरा घटनाक्रम लिखकर दे दीजिए, जिसके आधार पर हम मुकदमा दर्ज कर लेंगे। इस पर जवानों ने कहा कि लोगों ने हमें जानकारी दी, हमने पुलिस के हवाले दिया। उनकी ओर से तहरीर देने का कोई औचित्य नहीं बनता है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed