फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girlfriend reached Meerut from Bihar, boyfriend refused to meet

Meerut News: बिहार से मेरठ पहुंची प्रेमिका, प्रेमी ने मिलने से किया इनकार

Fri, 19 May 2023 12:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 19 May 2023 12:13 PM IST
सार

बिहार निवासी युवती गुरुवार को मेरठ अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी लेकिन प्रेमी ने मिलना तो दूर युवती का कॉल तक नहीं उठाया। युवती सड़क किनारे बैठकर रोने लगी। इसके बाद एक एडवोकेट ने युवती की मदद कर उसके भाई के पास पहुंचाया।

विज्ञापन
Girlfriend reached Meerut from Bihar, boyfriend refused to meet
फोन पर मांगी रंगदारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की बेगूसराय निवासी एक युवती अपने प्रेमी से मिलने के लिए मेरठ पहुंची। प्रेमी को कई बार कॉल किया लेकिन फोन नहीं उठाया। दिल्ली रोड पर बागपत अड्डे के पास रोती हुई युवती एक एडवोकेट को मिली और पूरी कहानी बताई। इसके बाद सारथी संस्था की अध्यक्ष को युवती को सौंप दिया गया। उसे देर रात दिल्ली से आए भाई के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


बेगूसराय निवासी युवती (20) ने इस साल इंटर की परीक्षा पास की है। उसकी गांव में ही रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई जो बाद में प्रेम-प्रसंग में बदल गई। युवक मेरठ में एक मिल में नौकरी करता है। तीन दिन पहले दोनों की बातचीत हुई तो युवक ने उसे मेरठ आने के लिए कहा।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Double Murder: चाकू, खून से सने कपड़े व नाखूनों में मिले बाल फोरेंसिक लैब भेजे, नींद की गोलियां भी अहम सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवती ट्रेन से मेरठ पहुंच गई और प्रेमी को कई कॉल की लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। गुरुवार को वह बागपत अड्डे के पास बैठी रो रही थी तभी एडवोकेट कपिल शर्मा उसके पास पहुंचे और रोने का कारण पूछा। उसकी आपबीती सुनकर कपिल शर्मा ने समाजसेविका सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे और अशोक शर्मा को बुलाकर सारी बात बताई।


युवती को पहले आशा ज्योति केंद्र में रखा, देर रात दिल्ली से पहुंचा भाई 

कल्पना पांडे ने भी युवक को कई बार कॉल की लेकिन उसने मोबाइल नहीं उठाया। रात को एक बार फोन पर बातचीत कल्पना पांडे से हुई तो युवक ने आने से साफ इंनकार कर दिया। इसके बाद कल्पना पांडे युवती को आशा ज्योति केंद्र में लेकर पहुंची और परतापुर पुलिस से संपर्क किया। युवती ने बताया कि उसका भाई दिल्ली में नौकरी करता है। जिसके बाद परतापुर पुलिस ने भाई को मेरठ बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed