प्रेम प्रसंग में छात्रा की हत्या, परिजनों ने मिटा डाले साक्ष्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। रविवार को जब पुलिस अफसरों को आनर किलिंग के मामले का पता चला तो सीओ और इंस्पेक्टर खुद जांच करने मौके पर पहुंचे। लेकिन परिवार के लोगों द्वारा पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई। पूछताछ में परिजन तो मुंह नहीं खोल पाये, लेकिन पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग ही मान कर चल रहे हैं। ऑनर किलिंग के पीछे प्रेम प्रसंग सामने आ रहा है।
पुलिस के अनुसार, दौराला क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय छात्रा एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। दो दिन पूर्व परिजनों को बिना बताए कहीं चली गई थी। छात्रा शनिवार को घर लौटी तो परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। परिजनों ने छात्रा के घर से निकलने पर रोक लगा दी। शनिवार रात को छात्रा की मौत हो गई और परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को रविवार दोपहर किसी ने सूचना दी कि ऑनर किलिंग हुई है। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ दौराला पंकज सिंह, इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्र फोर्स के साथ गांव पहुंचे और जानकारी की। पुलिस ने सामने मृतक छात्रा की चचेरी बहन छात्रा के स्थान पर खुद सामने आयी और मौत की बात को अफवाह बता दिया। इस पर पुलिस को शक हुआ। इस आधार पर पुलिस मृतका के परिजनों और उसकी चचेरी बहन को थाने ले आई। जिस पर चचेरी बहन ने पुलिस को बताया कि छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस का शक बढ़ता गया। पुलिस ने पड़ोस के लोगों के अलावा गांव के लोगों से भी घटना की जानकारी ली। पुलिस श्मशान घाट भी पहुंची। बताया गया कि लाश को जलाया गया है लेकिन श्मशान घाट से राख और सभी साक्ष्य गायब मिले। परिजन जहां छात्रा की मौत को आत्महत्या बता रहे हैं। वहीं पुलिस इसे इशारा ऑनर किलिंग मानकर चल रही है। छात्रा के परिजनों को फिलहाल पुलिस ने सुपुर्दगी में छोड़ दिया है।
एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि छात्रा के परिजनों द्वारा पहले जानकारी नहीं दी गई उसके बाद गुमराह किया गया। अभी तक की जांच पड़ताल में ऑनर किलिंग का मामला सामने आ रहा है। पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
एक युवक से थी नजदीकी
एसपी सिटी का कहना है कि छात्रा नाबालिग थी। जिसकी एक युवक से नजदीकी थी। परिजनों द्वारा इसका विरोध किया गया, लेकिन छात्रा नहीं मानी। युवक का नाम भी पुलिस के पास पहुंच गया है। एसपी सिटी का कहना है कि कॉल डिटेल के आधार पर भी जांच कर रही है। युवक से भी पूछताछ की जायेगी।
सुसाइड किया तो झूठ क्यों
एसपी सिटी का कहना है कि यदि छात्रा ने आत्महत्या की थी। तो फिर छात्रा की चचेरी बहन ने अपने को छात्रा की जगह जिंदा बताया। उसके बाद आत्महत्या के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया और राख और अन्य साक्ष्य गायब कर दिए। लगातार परिजन गुमराह कर रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/