फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girlfriend killed his lover! dangerous conspiracy was hatched

इस कातिल हसीना ने अपने आशिक को मार डाला! रची थी खतरनाक साजिश

Mon, 02 Oct 2017 10:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Mon, 02 Oct 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend killed his lover! dangerous conspiracy was hatched
लाल घेरे में आरोपी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

प्यार में प्रेमिका अपने ही प्रेमी की हत्या का प्लान बनाएगी, ऐसा कभी आतिश ने सोचा भी नहीं होगा। प्रेमिका ने पहले तो अपने भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और फिर उसे मार दिया। पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। बताया गया कि अभी प्रेमिका का भाई मांगा फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   

विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस ने आतिश की हत्या का खुलासा गुरुवार को किया था। पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि महिला के साथ आतिश के विवाहेतर संबंध थे, लगातार बदनामी और परिवारीजनों के विरोध के चलते वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। उसने अपने भाई के साथ मिलकर आतिश की हत्या की और 24 घंटे से भी अधिक समय तक शव को घर के फ्रिज में छिपाकर रखा था। बाद में रात के अंधेरे में शव को एक रेहड़े पर रखकर रेलवे लाइन के पास फेंक आए थे। महिला का भाई अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन


देखें वीडियो : ये है वो कातिल हसीना, जिसने मार दिया अपने आशिक को!

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सीमा का भाई मांगा फरार

Girlfriend killed his lover! dangerous conspiracy was hatched
तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में सीमा उर्फ निक्की निवासी शिवपुरी, भोला निवासी जाटव नगर और शिवकुमार निवासी शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी सीमा का भाई मांगा फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आतिश के परिवारीजनों से पूछताछ में उसके पड़ोस की एक महिला सीमा से संबंध होने के बारे में जानकारी हुई, पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया था। महिला ने बताया कि आतिश और उसके बीच विवाहेतर संबंध थे, जिनका परिवार वाले विरोध करते थे। इसी के चलते उन्होंने आतिश से पीछा छुड़ाने का षड्यंत्र रचा था। 24 सितंबर की शाम को सीमा एवं उसके भाई मांगा ने उसे घर बुलाया और उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद शव को फ्रिज में छिपा दिया था। 25 सितंबर की रात को मांगा ने अपने दो साथियों भोला एवं शिवकुमार को पूरी घटना की जानकारी दी थी और रात में शव को फ्रिज समेत रेहड़े में रखकर रेलवे लाइन पर ले गए थे। वहां उन्होंने शव को लाइन किनारे फेंक दिया था, जिससे दुर्घटना में आतीश की मौत होने का संदेह बना रहे। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला दबाकर होने के कारण आई थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी।   

यह था मामला
कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा कालोनी मैदा मिल के पास रहने वाला आतिश (25 वर्ष) पुत्र राकेश अपने घर में ही जूते बनाने का काम करता था। 24 सितंबर की शाम को वह अपने घर पर रामलीला देखने के लिए जाने की बात कहकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवारीजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था। दो दिन बाद 26 सितंबर को आतिश का शव शिवपुरी श्मशान भूमि के पास रेलवे ट्रैक के निकट पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक की मां बसंती देवी पत्नी राकेश कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed