प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर किया था कत्ल, ये रही वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में कुतुबशेर थाना क्षेत्र की इंद्रा कालोनी निवासी आतिश की हत्या का खुलासा करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ आतिश के विवाहेतर संबंध थे, लगातार बदनामी और परिवारीजनों के विरोध के चलते वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। उसने अपने भाई के साथ मिलकर आतिश की हत्या की और 24 घंटे से भी अधिक समय तक शव को घर के फ्रिज में छिपाकर रखा। बाद में रात के अंधेरे में शव को एक रेहड़े पर रखकर रेलवे लाइन के पास फेंक आए थे। महिला का भाई अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है।
गिरफ्तार आरोपियों में सीमा उर्फ निक्की निवासी शिवपुरी, भोला निवासी जाटव नगर और शिवकुमार निवासी शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोप सीमा का भाई मांगा फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आतिश के परिवारीजनों से पूछताछ में उसके पड़ोस की एक महिला सीमा से संबंध होने के बारे में जानकारी हुई, पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। महिला ने बताया कि आतिश और उसके बीच विवाहेतर संबंध थे, जिनका परिवार वाले विरोध करते थे। इसी के चलते उन्होंने आतिश से पीछा छुड़ाने का षड्यंत्र रचा। 24 सितंबर की शाम को सीमा एवं उसके भाई मांगा ने उसे घर बुलाया और उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को फ्रिज में छिपा दिया। 25 सितंबर की रात को मांगा ने अपने दो साथियों भोला एवं शिवकुमार को पूरी घटना की जानकारी दी और रात में शव को फ्रिज समेत रेहड़े में रखकर रेलवे लाइन पर ले गए। वहां उन्होंने शव को लाइन किनारे फेंक दिया, जिससे दुर्घटना में आतीश की मौत होने का संदेह बना रहे। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला दबाकर होने के कारण आई थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी।
पढ़ें : रिश्तेदारी में थे प्रेम संबंध, प्रेमिका के परिजनों ने बरसाई गोलियां, छात्र की मौत
यह था मामला
कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा कालोनी मैदा मिल के पास रहने वाला आतिश (25 वर्ष) पुत्र राकेश अपने घर में ही जूते बनाने का काम करता था। 24 सितंबर की शाम को वह अपने घर पर रामलीला देखने के लिए जाने की बात कहकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवारीजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था। दो दिन बाद 26 सितंबर को आतिश का शव शिवपुरी श्मशान भूमि के पास रेलवे ट्रैक के निकट पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक की मां बसंती देवी पत्नी राकेश कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/