किशोरी से पहले दोस्ती फिर दुष्कर्म, प्रिग्नेंसी की रिपोर्ट से परिवार में हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इस शहर में तीन युवकों ने एक किशोरी से पहले दोस्ती की फिर उसके बाद दुष्कर्म किया। प्रिग्नेंसी की रिपोर्ट से परिवार में हड़कंप मच गया। पढ़िए पूरी खबर...
मुजफ्फरनगर में एक किशोरी से तीन युवकों ने तीन महीने पहले गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने परिजनों से मामला दबाए रखा। तबीयत बिगड़ने पर लड़की ने मां को पूरी घटना बताई। पिता ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
चरथावल के बिरालसी चौकी क्षेत्र के गांव की 14 साल की लड़की की गांव के युवक से दोस्ती थी। उसने दो दोस्तों के साथ उसको हवस का शिकार बना डाला। लड़की ने मामले को दबाए रखा, लेकिन रविवार को उसकी हालत बिगड़ी तो उसने मां को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने चिकित्सकों से उसका चेकअप कराया, तो प्रिग्नेंसी की रिपोर्ट आने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया।
पढ़ें : यूपी: बहाने से बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म, भाई-बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर तीन के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने नामजद आरोपी बंटी और सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।
आरोप लगाया कि आरोपियों ने घटना के बारे में मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़की का मेडिकल और कोर्ट में 164 के बयान कराने की तैयारी शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि तीसरा आरोपी भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/