फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: Girl raped, lawsuit against brother and sister

यूपी: बहाने से बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म, भाई-बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 27 Feb 2018 05:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 27 Feb 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
up: Girl raped, lawsuit against brother and sister
फाइल फोटो

यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि महिला ने किशोरी को बहाने से छत पर बुलाया और फिर उसके भाई ने बहला-फुसला कर उसके दुष्कर्म किया। हालांकि इससे पहले बीते शनिवार को आरोपी युवक की बहन ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों की ओर से शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं सकी है।  

विज्ञापन


ये था मामला
सिविल लाइन थाना पर क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसके यहां उसकी भांजी रहने आई थी। आरोप है कि मकान में ही रहने वाले युवक ने अपनी बहन के सहयोग से उसकी भांजी को बहला फुसलाया और उसके साथ रेप किया। आरोप है कि आरोपी युवक ने रेप किया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बीते रविवार को पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन


महिला ने कराया था मुदकमा दर्ज
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवती को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। पीड़िता का आरोप था कि उक्त लोग उससे वेश्यावृत्ति कराने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। बीचबचाव में आई उसकी मां और भाई को पीटा गया। आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तत्काल मामले को दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

up: Girl raped, lawsuit against brother and sister
फाइल फोटो

पुलिस के मुताबिक मोहल्ला जनकपुरी निवासी एक युवती ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह पिछले एक साल से शहर में अपनी मां और भाई के साथ किराये के मकान में रह रही है। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। युवती का आरोप है कि उसकी मुलाकात एक महिला के साथ हुई थी, जो अब उसके पड़ोस में ही किराए पर रहती है।

आरोप है कि उक्त महिला ने उसे बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। तीन माह पहले उक्त महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर वेश्यावृत्ति करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी इस वीडियो के सहारे उसे अनैतिक  काम करने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं।

आरोप है कि 16 फरवरी की रात आरोपी महिला ने अपने भाई और तीन अज्ञात लोगों के साथ उसके साथ मारपीट कर वेश्यावृत्ति करने का दबाव बनाया। पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। शोर सुनकर उसकी मां और भाई मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने इनके साथ भी मारपीट की है। रिपोर्ट में पीड़िता ने खुद को एक टीवी चैनल की रिपोर्टर बताया है। किसी प्रकार आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed