{"_id":"5a82cbbb4f1c1b9f268b9bd5","slug":"girl-with-raped-victim-seeks-justice-from-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहाने से बुलाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने SSP से लगाई इंसाफ की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहाने से बुलाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने SSP से लगाई इंसाफ की गुहार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शामली में एक सप्ताह पूर्व मेडिकल स्टोर संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के मामले में पीड़िता ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। जबकि, आरोपी के भाई ने पीड़िता पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए आठ लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शामली के झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने एक सप्ताह पूर्व आरोप लगाया था कि तीतरो निवासी मेडिकल स्टोर संचालक नाजिम खान ने उसे दवा देने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में उसने एफआईआर भी दर्ज करा दी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी दुकान बंद कर फरार हो गया। सोमवार को पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। उसने आरोप लगाया कि आरोपी के परिजन उस पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन
पढ़ें : दरिंदों ने युवती के हाथ-पैर बांधकर किया सामूहिक बलात्कार
विज्ञापन
उधर, आरोपी के परिजन भी सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। आरोपी नाजिम खान के भाई आबिद खान ने आरोप लगाया कि पीड़ित महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। उनसे आठ लाख रुपये की मांग कर रही है। इसकी उनके पास रिकार्डिंग भी है। इसमें चार अन्य लोग भी शामिल हैं। उनका भाई पूरी तरह से बेकसूर है। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है। एसएसपी ने मामले की जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/