{"_id":"5a7ef1894f1c1b4f588b7cf5","slug":"uttar-pradesh-gang-rape-with-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदों ने युवती के हाथ-पैर बांधकर किया सामूहिक बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदों ने युवती के हाथ-पैर बांधकर किया सामूहिक बलात्कार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 12 Feb 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
युवती के साथ गैंगरेप
यूपी के मुजफ्फरनगर में बहन के यहां आई युवती को तीन लोगों ने अपहरण कर गैंगरेप किया। आरोपी बाद में पीड़िता को मकान के बाहर फेंक कर फरार हो गए। नईमंडी कोतवाली पुलिस ने युवती के अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
नईमंडी कोतवाली पर क्षेत्र के एक गांव निवासी ने मेघाखेड़ी के आरोपी को नामजद और उसके दो अज्ञात साथी के खिलाफ उक्त मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसकी पुत्रवधू को बेटी हुई है। जिसकी देखरेख की पुत्रवधू की बहन मंसूरपुर क्षेत्र के गांव से यहां उसके घर आई हुई है। पुत्रवधू की बहन बृहस्पतिवार शाम को घर के बाहर खड़ी थी, तभी अचानक वह लापता हो गई। तलाशने पर नहीं मिली। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी भागदौड़ शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद लापता युवती मकान के बाहर पड़ी मिली, जिसके हाथ बंधे थे।
विज्ञापन
पढ़ें : ब्लैकमेल कर किशोरी से दुष्कर्म करता रहा 50 साल का व्यक्ति, गर्भवती होने पर दी ये धमकी
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि जब वह मकान के बाहर खड़ी थी, तभी मेघाखेड़ी निवासी आरोपी अपने दो साथियों के साथ आया और उसका अपहरण कर कार में डाल कर ले गया। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने किसी अज्ञात सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके हाथ-पैर बांधकर गैंगरेप किया। बाद में उसके मकान के बाहर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज कर नामजद एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि जिस गांव की पीड़िता है, उसकी गांव में आरोपी का भांजा रहता है, जो एक युवती को भगा कर ले गया है, इस मामले में आरोपी ने समझौता करा दिया था। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है, मामला रंजिशन लग रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/