फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl students brought laurels to the nation at the National Children's Scientific Exhibition

Meerut News: छात्राओं ने राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में बढ़ाया मान

Tue, 09 Dec 2025 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
Girl students brought laurels to the nation at the National Children's Scientific Exhibition
मेरठ। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से 52वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 18 से 23 नवंबर तक भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित की गई। इसमें देशभर से चुने गए 250 बेहतरीन मॉडलों में मेरठ के बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की दो मेधावी छात्राओं तपस्या और तनिष्का ने अपने मॉडल ‘अंडरपास वाटर लेवल इंडिकेटर’ को प्रस्तुत कर सबका ध्यान खींचा। बारिश के दौरान अंडरपास में पानी भरने की समस्या और उससे होने वाले हादसों पर नियंत्रण की थीम पर यह मॉडल बनाया गया। छात्राओं के साथ गाइड शिक्षिका के रूप में शिल्पा शर्मा और सुश्मलता मौजूद रहीं। प्रदर्शनी में केंद्रीय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार और मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने दोनों छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय अध्यक्ष बीएन शर्मा, प्रबंधक डॉ. ओपी शर्मा, उप प्रबंधक रेखा शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. मनमोहिनी शर्मा ने शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed