फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl student returning from school molested, father attacked

स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, पिता पर किया हमला

Wed, 13 Aug 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Girl student returning from school molested, father attacked
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कक्षा पांच की छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी युवक ने छात्रा के पिता पर धारदार हथियार से हमला कर सिर फोड़ दिया। लोगों को एकत्र होता देखकर आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के घायल पिता को अस्पताल में उपचार दिलाया। आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की बेटी पास के गांव के एक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। परतापुर थाने में छात्रा के पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार कालोनी का एक युवक उनकी बेटी को स्कूल आते जाते समय परेशान करता है। पता लगने पर युवक के परिजनों से शिकायत की, लेकिन आरोपी नहीं माना। मंगलवार को स्कूल से लौटते समय आरोपी युवक ने छात्रा के साथ फिर छेड़छाड़ की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी छात्रा ने परिजनों को जाकर मामले की जानकारी दी। छात्रा का पिता शिकायत करने युवक के घर जा रहा था, इसी दौरान युवक ने रास्ते में रोककर धारदार हथियार से छात्रा के पिता पर हमला कर दिया। हमले में सिर में चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed