फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl student raped, complaint to SSP on being pregnant

Meerut: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, दहेज की मांग पूरी न होने पर किया शादी से इनकार

Wed, 16 Nov 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 16 Nov 2022 09:00 AM IST
सार

मेरठ में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जहां एक काेचिंग सेंटर में छात्रा से एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में दिए पत्र में गर्भवती होने की बात भी कही है। वहीं मेरठ के कंकरखेड़ा में भी ऐसी घटना हुई। दहेज की मांग न पूरी होने पर मंगेतर ने दुष्कर्म कर शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Girl student raped, complaint to SSP on being pregnant
दुष्कर्म का मामला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ क्षेत्र के एक कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में दिए पत्र में गर्भवती होने की बात भी कही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ ब्रह्मपुरी को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी छात्रा क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। सेंटर पर उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जिसमें वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meeut: बिजली बंबा बाईपास पर देर रात लगी भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कई झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। युवती ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

मंगेतर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
वहीं मेरठ के कंकरखेड़ा में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। दहेज की मांग न पूरी होने पर मंगेतर ने दुष्कर्म कर शादी से इनकार कर दिया। एसएसपी ऑफिस पहुंची  युवती ने अपने मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मंगेतर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि सरधना निवासी एक युवक से उसका रिश्ता तय हुआ था। 26 जून को उनकी गोद भराई की रस्म भी हो गई थी। तीन दिसंबर को शादी होनी थी। आरोप है कि सगाई के बाद से ही युवक युवती से फोन पर बात करने लगा और एक दिन उनके घर आया और युवती के साथ संबंध बनाए। अब युवक दहेज में कार, तीन लाख रुपये की नगदी, जेवर व अन्य कीमती सामान की डिमांड कर रहा है। डिमांड पूरी नहीं होने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें: अमानगढ़ की खास बातें: सिर्फ दिन में कर सकेंगे जंगल की सफारी, विदेशी पर्यटकों से वसूला जाएगा दोगुना शुल्क

मामले में पीड़िता ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, युवक भी अपने पिता के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा और युवती का किसी अन्य युवक के साथ अफेयर चलने का आरोप लगाया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed