{"_id":"61d8a70698e376462e7f30c2","slug":"girl-student-married-in-temple-meerut-news-mrt572586863","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर की शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमजाल में फंसाकर छात्रा से मंदिर में शादी
मोदीपुरम (मेरठ)। फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया और मंदिर में शादी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पहुंचकर छात्रा को बरामद कर लिया। आरोपी युवक फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि छात्रा नाबालिग है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गोविंदपुरी क्षेत्र की कक्षा नौ की छात्रा की पास ही रहने वाले युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। बृहस्पतिवार को दोनों परिजनों को बिना बताए घर से चले गए। छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच, परिजनों को पता चला कि दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली है।
इसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस युवक के घर पहुंची तो वह घर से फरार था। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बस के इंतजार में हाईवे पर खड़े हैं। वहां छात्रा तो मिल गई, लेकिन युवक भाग गया। पुलिस छात्रा को थाने ले आई। यहां छात्रा ने बताया कि उसने मंदिर में शादी कर ली है और दोनों कोर्ट मैरिज के लिए जा रहे थे। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। छात्रा के बालिग होने की स्थिति की भी जांच की जाएगी।