{"_id":"61bd79ab659aaa04f0273765","slug":"girl-says-dont-go-home-papa-will-kill-me-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी नजर रखता है पिता: कहते हुए रोने लगी युवती, बोली-मुझे घर नहीं जाना, पापा मार देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरी नजर रखता है पिता: कहते हुए रोने लगी युवती, बोली-मुझे घर नहीं जाना, पापा मार देंगे
Sat, 18 Dec 2021 11:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:33 AM IST
सार
महिला पुलिस की मदद से युवती सिविल लाइन थाने पहुंची। यहां महिला पुलिसकर्मियों ने युवती से पूछताछ की तो वह बोली- मुझे घर नहीं जाना है, पापा मार देंगे। बाद में पिता को हिरासत में ले लिया गया
विज्ञापन
सांकेतिर तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सिविल लाइन थाने में शुक्रवार दोपहर एक युवती पहुंची। वह रोने लगी और आरोप लगाया कि पिता उस पर बुरी नजर रखता है। वह उसे मार देगा। युवती से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
इससे पहले बच्चा पार्क चौराहे के पास यह युवती घर-घर जाकर काम देने की मिन्नत कर रही थी और बेहद डरी थी। उसके हाथ में मेंहदी लगी देख लोगों को कुछ शक हुआ।
उन्होंने गांधीनगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता हेमा अग्रवाल को बताया। काफी पूछने पर बताया कि पिता गलत नजर रखता है। चार दिन पहले वह घर छोड़कर आ गई थी। इसके बाद हेमा ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मुझे घर नहीं जाना, पापा मार देंगे
महिला पुलिस की मदद से युवती सिविल लाइन थाने पहुंची। यहां महिला पुलिसकर्मियों ने युवती से पूछताछ की तो वह बोली- मुझे घर नहीं जाना है, पापा मार देंगे। बाद में पिता को हिरासत में ले लिया गया। अन्य परिजन भी पहुंच गए। यह भी पता चला कि युवती प्यारे लाल शर्मा स्मारक के पास सड़क पर रहने वाली महिला के पास वह सोती रही। मां का कहना है कि वह दो दिन से गायब थी।
मां ने आरोप नकारे, पिता भी रोया
मां ने युवती के आरोपों को नकार दिया। पिता से पूछा गया तो वह भी रोने लगा। युवती की उम्र 19 साल बताई जा रही है। मां ने बताया कि नौ महीने पहले ही उसका रिश्ता हुआ है। इतने गंदे आरोप बेटी क्यों लगा रही है, यह उसे समझ नहीं आ रहा है।