फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl reached the house of his boyfriend, to get married

प्रेमी से शादी रचाने की जिद पर अड़ी प्रेमिका, दोनों थाने पहुंचे और फिर जो हुआ

Sun, 04 Mar 2018 06:43 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Sun, 04 Mar 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
Girl reached the house of his boyfriend, to get married
फाइल फोटो

एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और हंगामा कर दिया। इस दौरान प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ गई। दोनों को थाने ले जाया गया और फिर जो हुआ... 

विज्ञापन


शामली में नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे ही शादी करने की जिद पर अड़ गई। इससे घबराए लड़के के पिता ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। बाद में युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए और शादी कराने पर सहमत हो गए।
विज्ञापन


आदर्श मंडी थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी एक युवती का चौधरी चरण सिंह कॉलोनी निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई दिन से युवती युवक पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। शनिवार की शाम युवती युवक के घर पर पहुंच गई और उसके पिता को सारी बात बता दी। इससे घबराया युवक का पिता दोनों को लेकर थाने पहुंचा और उनको पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : थाने में प्रेमिका बोली, शादी करोगे या फिर जेल जाओगे, प्रेमी बोला...

Girl reached the house of his boyfriend, to get married
फाइल फोटो
पुलिस ने युवती के बारे में सूचना उसके परिजनों को दी। देर शाम युवती के परिजन भी थाने में पहुंच गए और युवती को समझाने का प्रयास किया। मगर, वह युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। बाद में दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने उनकी शादी कराने का फैसला लिया और दोनों को ले गए। 

थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा का कहना है कि युवक-युवती दोनों बालिग थे, इस कारण उन्हें अपनी इच्छा से शादी करने का अधिकार है। इस पर उनके परिजन भी सहमत हो गए और परिजन उनको अपने साथ ले गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed