फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl raped by making obscene video for two and a half years

Meerut News: अश्लील वीडियो बनाकर युवती से ढाई साल तक दुष्कर्म

Wed, 15 Jan 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Girl raped by making obscene video for two and a half years
ब्लैकमेलिंग का विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती से एक आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर ढाई साल तक वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने आरोपी की बात मानने से इन्कार किया तो आरोपी एक जनवरी को उसके घर में घुस गया। आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर जानलेवा हमला कर भाग गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगर के मोहल्ला निवासी पीड़िता युवती की मां ने तहरीर में बताया कि एक जनवरी को वह घर से बाहर किसी काम से गई हुई थी। उसकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोपी उनके घर में घुस आया। पीड़िता की बेटी के दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर में सरिये से हमला कर दिया। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी भाग गया। मंगलवार को पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को सुना दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर उससे ढाई साल से दुष्कर्म कर रहा था। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed