फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl missing for 15 days recovered from Modinagar

Meerut News: 15 दिन से लापता युवती मोदीनगर से बरामद

Thu, 24 Oct 2024 03:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Girl missing for 15 days recovered from Modinagar
बहसूमा। क्षेत्र के गांव माखन नगर से 15 दिन से लापता युवती को पुलिस ने मोदीनगर से बरामद कर लिया है। पुलिस युवती को बृहस्पतिवार को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश करेगी। गांव माखन नगर से 15 दिन पहले युवती लापता हो गई थी। परिजनों ने हर संभावित जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पुलिस ने मोदीनगर निवासी युवक पर संदेह जताते हुए बहला फुसला कर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। युवती की बरामदगी को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने थाना प्रभारी से मिलकर उसकी तलाश की मांग की थी। थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने तीन दिन के भीतर युवती की तलाश करने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने बुधवार को मोदीनगर से युवती को बरामद कर लिया। थाना प्रभारी इंदु वर्मा का कहना है कि युवती मूक बधिर है। बृहस्पतिवार को युवती का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed