फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gift of Municipal Corporation, mini mall will be built at a cost of Rs 32 crores.

Meerut News: नगर निगम की सौगात, 32 करोड़ की लागत से बनेगा मिनी मॉल

Tue, 24 Dec 2024 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Gift of Municipal Corporation, mini mall will be built at a cost of Rs 32 crores.
मेरठ। खेलकूद उपकरणों के कारोबारी के लिए नगर निगम नए साल पर सौगात देने जा रहा है। सूरजकुंड मार्ग स्थित पुराना हैजा हॉस्पिटल की जमीन में नगर निगम 32 करोड़ की लागत से मिनी मॉल बनाएगी। इसका डीपीआर तैयार करा लिया गया है। मिनी मॉल तीन मंजिला होगा। ऊपरी मंजिल पर फूड कोर्ट भी बनेगी।
विज्ञापन


नगर निगम के इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार की कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस ने लेआउट बनकर तैयार कर लिया है। 32.40 करोड़ की लागत से सूरजकुंड मार्ग पर मिनी मॉल का निर्माण किया जाएगा। जिसमें शहर के स्पोर्ट्स व्यापारी के लिए दुकान और शोरूम बनाए जाएंगे। पार्किंग के लिए बेसमेंट बनाया जाएगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय मंजिल पर दुकान, शोरूम बनना तय हो गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिशासी अभियंता निर्माण अमित शर्मा ने बताया कि नगर निगम की काफी दिनों से सूरजकुंड मार्ग पर जमीन खाली पड़ी हुई थी। जिस पर पूर्व में हैजा अस्पताल बना हुआ है। इस जमीन पर कोई भी काम नहीं हो रहा है। नगर निगम ने उक्त जमीन को चिन्हित किया और अब उस पर नया भवन बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। 32 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह भवन महानगर के खेलकूद के निर्माण सामग्री बनाने वाले व्यापारियों के लिए बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्योंकि सूरजकुंड मार्केट में स्पोर्ट्स व्यापारियों के लिए दुकान और शोरूम के लिए जगह काम है। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि इस भवन के निर्माण से शहर के स्पोर्ट्स कारोबारी को काफी लाभ मिलेगा। निगम का राजस्व भी बढ़ेगा। जल्दी डीपीआर को शासन में भेजा जाएगा। शासन की अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed