फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghooskhori ke current

घूसखोरी के करंट पर बैठाई एमडी ने जांच

Fri, 23 Sep 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 23 Sep 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
ghooskhori ke current
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घूसखोरी के करंट से रोशन कॉलोनियों का मामला गरमा गया है। पीवीवीएनएल एमडी ने पूरे मामले की जांच अधीक्षण अभियंता देहात को सौंपते हुए रिपोर्ट तलब कर ली है। एमडी के रुख से मामले में संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

शहर को नियोजित रूप से विकसित करने का जिम्मा संभालने वाले एमडीए और बिजली विभाग की अनियमितताओं का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। एमडीए के पास कर्मियों की पूरी फौज होने के बाद जहां लगातार कच्ची कालोनियां काटी जा रही हैं, वहीं बिजली विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारी इन कॉलोनियों को बिना विद्युतीकरण के ही कनेक्शन देकर अपनी जेब भर रहे हैं। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में ‘घूसखोरी के करंट से रोशन प्राइवेट कॉलोनियां’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से छापा था। इन कॉलोनियों में पावर कारपोरेशन के जिम्मेदार अधिकारियों ने बिना विद्युतीकरण के ही लाइन देकर कनेक्शन जारी कर दिए। खबर छपने के बाद मामला इस कदर गरमाया कि पीवीवीएनएल एमडी अभिषेक प्रकाश ने अधीक्षण अभियंता देहात वीएन सिंह को पूरे मामले की जांच करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


घपलों पर नपें तो न हों नए घोटाले
घपले घोटालों का बिजली विभाग से पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी तमाम घपले सामने आए। लेकिन उच्च स्तर से कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो घूसखोर अफसर बेखौफ होते गए। इससे पहले 33 केवी मलियाना एसबी फैक्ट्री बिजलीघर के अंतर्गत मलियाना क्षेत्र में निर्माणाधीन दो कॉमर्शियल कॉम्पलेक्सों में बिना इस्टीमेट जमा कराए ही दुकानदारों के स्वतंत्र कनेक्शन जारी कर दिए गए। मामले की खबर छपने के बाद एमडी ने जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट मांगी। लेकिन डेढ़ माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्य अभियंता मेरठ जोन पंकज कुमार ने बताया कि अभी तक उनके पास मामले की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। बिना रिपोर्ट के वह कैसे कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे शहर में फैला है जाल
घूसखोर अफसरों और कॉलोनाइजरों की मिलीभगत से विभाग के राजस्व को खुलकर क्षति पहुंचाई जा रही है। पूरे शहर में अवैध रूप से काटी जा रही कच्ची कालोनियों को न तो एमडीए रोक रहा है और न ही बिजली विभाग कनेक्शन देेने से मना कर रहा है। पैसा लेकर इन कॉलोनियों को बिना ऊर्जीकृत किए ही जुगाड़बाजी से बिजली आपूर्ति कर दी जाती है। अगर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तो भ्रष्टाचार का बड़ा मामला मिलेगा।


मठाधीश लेते हैं ठेका
पीवीवीएनएल में आधा दर्जन से ज्यादा ऐसे मठाधीश जेई हैं जो एक ही जिले में दस साल से जमे हैं। कई जेई तो दस साल से एक या दो बिजलीघरों पर ही तबादले पर घूमते रहते हैं। ऐसे मठाधीश जेई यहां के घाघ लाइनमैनों की मदद से अवैध कनेक्शनों का ठेका लेते हैं। नियमानुसार नहीं दिए जा सकने वाले कनेक्शन को घूस लेकर तुरंत दे दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed