फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziyabad news

पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घंटों की काबिंग, चकमा देकर फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
पुलिस को चकमा देकर भागे बदमाश
विज्ञापन

मुरादनगर। छज्जूपुर गांव के जंगल में शुक्रवार रात पुलिस को चकमा देकर कार सवार बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ खेत की घेराबंदी कर घंटों तक बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। चर्चा है कि फरार हुए बदमाश बिजली ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गैंग के सदस्य थे, जिनकी कार में तांबा आदि माल था। बदमाश अपनी कार छोड़कर भागे हैं।

पुलिस शुक्रवार रात चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख चालक ने कार की गति बढ़ा दी। पुलिस ने कार का पीछा शुरू कर अन्य पुलिस कर्मियों की इसकी सूचना दी। लेकिन पुलिस को पीछा करता देख बदमाश कार छोड़कर छज्जूपुर गांव के जंगल में भाग निकले। पुलिस ने खेत की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की। शनिवार सुबह तक पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बदमाश की खेत में तलाश की। ग्रामीणों में चर्चा है कि बदमाश जिस कार को छोड़कर भागे थे उसमें तांबा आदि सामान भरा था। एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार की सूचना मिल थी। कार के नंबर के आधार पर उसका पीछा किया गया। कार खाली थी। जिसमें कोई भी सामान नहीं था। पुलिस कार के मालिक की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed