{"_id":"5d51b68d8ebc3e6c9b481d68","slug":"ghaziyabad-news-modinagar-news-gbd1822192185","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति समेत 5 पर बंगाली डॉक्टर के अपहरण की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पति समेत 5 पर बंगाली डॉक्टर के अपहरण की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान पति समेत पांच पर बंगाली डॉक्टर के अपहरण की रिपोर्ट
मुरादनगर। कोर्ट के आदेश पर सुराना गांव के प्रधान पति समेत पांच लोगों के खिलाफ गांव के बंगाली डॉक्टर व उसके परिवार के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने ग्रामीणों पर फायरिंग भी की थी। ग्रामीण बंगाली डॉक्टर की हत्या की आशंका जता रहे हैं।
कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने सुराना गांव प्रधानपति रिंकू उर्फ रविंद्र, प्रवीन, रविंद्र व दो अज्ञात के खिलाफ गांव के बंगाली डॉक्टर असीमराय व उसके परिवार के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप लगाया है कि असीमराय बंगाली डॉक्टर गांव में डॉक्टरी का काम करता था। गांव के लोगों ने डॉक्टर के पास कमेटी भी डाल रखी थी। 6 जून को प्रधानपति रिंकू उर्फ रविंद्र, प्रवीन, रविंद्र व दो अज्ञात ने डरा धमकाकर असीमराय के मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। रात्रि करीब 11 बजे डॉक्टर के घर से जोर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा आरोपी डॉक्टर व उसके परिवार को सैंट्रो कार में हथियारों के बल पर जबरन बैठा रहे थे। ग्रामीणों ने विरोध किया तो आरोपी फायरिंग कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद से असीमराय व उसका परिवार गायब है। ग्रामीणों ने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी थी। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एसएचओ ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर सुराना गांव प्रधान पति समेत पांच लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-----------
चौकी प्रभारी का डॉक्टरों में खौफ
मोदीनगर व आसपास के डॉक्टरों में रावली चौकी प्रभारी का खौफ है। आरोप है कि चौकी प्रभारी पूछताछ के नाम पर उन्हें परेशान कर रहे हैं, जबकि उनका इस प्रकरण से कोई मतलब नहीं है। आरोप है कि चौकी प्रभारी को नामजद आरोपियों को पकड़ना चाहिए। वह उन्हें परेशान कर रहे हैं। एक बार पूछताछ के बाद दोबारा चौकी पर बुला रहे हैं।