फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziyabad

माफिया अब सलाखों के पीछे हैं या फिर प्रदेश के बाहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
माफिया अब सलाखों के पीछे हैं या फिर प्रदेश से बाहर
विज्ञापन

- साढ़े चार साल में विकास अपने चरम पर
- सभी वर्गों के लिए किया गया काम
गाजियाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश गुंडों और माफिया से मुक्त है। अपराधी जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़ चुके हैं। साढ़े चार साल में भाजपा ने भयमुक्त समाज की स्थापना की है। अब कोई भी कहीं भी आए जाए कोई डर नहीं है। रविवार को सदस्यता अभियान के तहत जिले में पार्टी की ओर से चलाए जा कार्यक्रम में वह शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि साढ़े चार सालों में जितना विकास हुआ उतना पिछले चालीस सालों में नहीं हुआ। विकास निरंतर रफ्तार पकड़ रहा है।
कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उसकी मजबूती संगठन की मजबूती है। कार्यकर्ताओं को तपस्वी के रूप में काम करने की सलाह दी। जनता का हित सर्वोपरि है। प्रत्येक कार्यकर्ता को घर घर जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत जरूर रंग लाएगी। सदस्यता अभियान का महानगर में नेतृत्व कर रहे महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने मुरादनगर क्षेत्र के असालतपुर गांव के पंचायत घर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया तथा लोगों से घर-घर पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क व संवाद किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी बाजपेई ने ऐसे कार्यकर्ताओं को खड़ा किया जो रात दिन परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए राष्ट्रहित के कार्यों में लगे रहते हैं। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज घर घर जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंच रही हैं। कार्यकर्ताओं के घर जाकर हालचाल लिया। इस मौके पर विधायक अजीत पाल त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजपाल तेवतिया मौजूद रहे। मंडल प्रभारी अश्वनी शर्मा महामंत्री पप्पू पहलवान गोपाल अग्रवाल पूर्व मेयर अशु वर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल समेत क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने किया श्रमिक ई कार्ड का लोकार्पण
लीलावती पब्लिक स्कूल विजय नगर में श्रमिक चौपाल व भाजपा सदस्यता अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह फीता काट कर श्रमिक ई-कार्ड का लोकार्पण किया। कार्यकर्ताओं व श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, अनिल अग्रवाल, आशा शर्मा, बलदेव राज शर्मा, मान सिंह, पवन गोयल, अमित त्यागी, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, गुंजन शर्मा, राजेंद्र मित्तल समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
-----------
खोड़ा वाली खबर जोड़ लीजिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed