{"_id":"60ca56608ebc3e2d9a2a2c02","slug":"ghaziyabad-modinagar-news-gbd220585375","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में गंदगी देख भड़के सुरेश खन्ना, सीएमओ को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में गंदगी देख भड़के सुरेश खन्ना, सीएमओ को लगाई फटकार
विज्ञापन
सीएचसी में गंदगी नाराज हुए मंत्री, सीएमओ को फटकार
मोदीनगर। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा और जिला प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को तहसील क्षेत्र के भोजपुर ब्लॉक और गोविंदपुरी सीएचसी का निरीक्षण किया। सीएचसी में गंदगी मिलने पर मंत्री फटकार लगाई। मंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीतने का दावा किया।
मंत्री ने ब्लॉक में नवनिर्मित एक शौचालय का लोकार्पण किया तथा वृक्षारोपण किया। यहां उन्होने अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से वार्ता भी की। इसके बाद मंत्री का काफिला गोविन्दपुरी सीएचसी पहुंचा। यहां गंदगी मिलने और ऑक्सीजन स्टैंड टूट देखकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता और सीएचसी प्रभारी डॉ. जेपी मथुरिया को फटकार लगाई।
प्रभारी मंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंहल के आवास पर प्रेस से बात की। उन्होंने कहा कि दो जिला पंचायत सदस्य होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष उनका होगा। बोले कि राष्ट्रवादी विचारधारा के सदस्य उन्हें समर्थन देकर जिले की सरकार बनवाएंगे। विधायक डॉ. मंजू सिवाच ने क्षेत्र में स्टेडियम बनवाने की मांग की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंहल, विधायक डॉ. मंजू सिवाच, मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल, उपजिलाधिकारी आदित्य प्रजापति, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्णबीर सिंह, चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, सतेंद्र त्यागी, सतेंद्र सिशौदिया, स्वेदश जैन, सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी, पुप्पेंद्र रावत, नावेंद्र गौड, राजेंद्र वाल्मीकि, नरेश अमराला, अमित तिसावर और अनूप मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसानों का प्रतिनिधिमंडल मिला
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़े किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिला। उन्होंने अधिग्रहीत जमीन के एक सामान मुआवजा दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में दलवीर सिंह, बबली गुर्जर दौसा, सतीश राठी और रणवीर दहिया शामिल रहे।
भाजपा नेता को दी सांत्वना
प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. पवन सिंहल के आवास पर पहुंचे। यहां वह शोकाकुल परिवार से मिले। उन्होने भाजपा नेता डॉ.पवन सिंह की पत्नी सुमन सिंहल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। कहा कि वह दुख की इस घड़ी में उनके साथ है। मंत्री ने दिवंगत सुमन सिंहल को श्रद्वांजलि देते हुए उनके मोक्ष की प्रार्थना की।