{"_id":"61819db2a3bbe06a0d68a9d5","slug":"ghazibad-news-modinagar-news-gbd2287955171","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में एचटी लाइन की चपेट में आकर लगी आग,करंट लगने से क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में एचटी लाइन की चपेट में आकर लगी आग,करंट लगने से क्लीनर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटी लाइन की चपेट में आने से ट्रक में लगी आग, क्लीनर की मौत
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग पर गदाना गांव स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के समीप मंगलवार शाम एक ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे ट्रक में आग लग गई और करंट लगने से ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई।
जम्मू कश्मीर के जिला रियासी स्थित शीला गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह धागे से भरा ट्रक लेकर मंगलवार देर शाम मोदीनगर-हापुड़ मार्ग से गुजर रहा था। ट्रक में क्लीनर राजोरी निवासी अशोक कुमार भी सवार था। जैसे ही ट्रक हापुड़ रोड पर पहुंचा तभी एक बाइक में टक्कर लग गई और बाइक सवार युवक घायल हो गया। चालक ओमप्रकाश घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए चला गया जबकि क्लीनर अशोक कुमार ने ट्रक को हापुड़ रोड स्थित पशु चिकित्सालय के पास खड़ा कर दिया। इसी दौरान ट्रक के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के तार ट्रक से छू गए और ट्रक में आग लग गई। ट्रक में मौजूद क्लीनर अशोक कुमार करंट की चपेट में आ गया। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गंभीर अशोक को अस्पताल के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।