{"_id":"5f8f389d8ebc3e9be418ce41","slug":"ghazibad-news-modinagar-news-gbd2074326135","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत में गरजे किसान, समान मुआवजा नहीं मिला तो खोद देगे एक्सप्रेसवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत में गरजे किसान, समान मुआवजा नहीं मिला तो खोद देगे एक्सप्रेसवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापंचायत में गरजे किसान, समान मुआवजा नहीं मिला तो खोद देंगे एक्सप्रेसवे
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन के एक समान मुआवजे को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में धरनास्थल पर महापंचायत आयोजित की गई। इसमें किसानों के साथ बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के नेता भी पहुंचे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान किसानों ने चेताया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे को ट्रैक्टर से जोत डालेंगे। महापंचायत के दौरान एडीएम एलए किसानों के बीच वार्ता के लिए पहुंचे। निर्णय हुआ कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में जिला प्रभारी मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री से मिलेगा।
निर्माणाधीन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे से प्रभावित किसान एक समान मुआवजे की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। कई आंदोलनों के बाद किसान पिछले सोमवार से तहसील परिसर में बेमियादी धरना दे रहे हैं। आंदोलन को गति देने के लिए किसानों ने मंगलवार को महापंचायत का एलान किया था। इसके तहत मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर तहसील पहुंचे। इसके अलावा प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस, सपा, रालोद तथा आम आदमी पार्टी व कई किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों के नेता भी महापंचायत में पहुंचे। इस दौरान एडीएम एलए कमलेश बाजपेयी, एसडीएम आदित्य प्रजापति व तहसीलदार उमाकांत तिवारी किसानों के बीच पहुंचे। एडीएम एलए ने किसानों से कहा कि सप्ताहभर के अंदर जिलाधिकारी के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के माध्यम से लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलेगा।
किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे को ट्रैक्टर से जोत डालेंगे। पंचायत को पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, सपा मेरठ के जिलाध्यक्ष राजपाल चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, बसपा नेता अनिल गौतम, रालोद नेता सतेंद्र तोमर, राष्ट्रीय जनहित संगठन के अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, बुद्धप्रकाश त्यागी, दिनेश त्यागी, श्लोक भैया ने संबोधित किया। महापंचायत की अध्यक्षता जगवीर सिंह तथा संचालन किसान नेता बबली गुर्जर ने किया। इस दौरान सतीश राठी, रणवीर दहिया, ललित सैन, आशीष शर्मा सहित हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
भारी पुलिसबल तैनात रहा
तहसील परिसर में किसानों की महापंचायत को देखते हुए मोदीनगर के अलावा मुरादनगर, भोजपुर तथा निवाड़ी पुलिस व आरआरएफ भी मौके पर मौजूद रही। महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहीं। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन भी तहसील मुख्यालय पर डटे रहे। वहीं, एलआईयू और इंटेलीजेंस महापंचायत की पल पल की जानकारी आला अफसरों को देते रहे।