{"_id":"5e1e1bae8ebc3e4b6475dd74","slug":"ghazibad-news-modinagar-news-gbd192250566","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन-दहाडे पेट्रोल पंम्पकर्मियों से पांच लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन-दहाडे पेट्रोल पंम्पकर्मियों से पांच लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंपकर्मियों से दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, फायरिंग कर भागे बदमाश
मोदीनगर। पेट्रोल पंप का कैश जमा कराने जा रहे कर्मचारियों से कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर पांच लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बेखौफ बदमाशों ने आधा दर्जन राउंड फायरिंग भी की। लूटपाट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना मंगलवार को दोपहर बाद निवाड़ी थानाक्षेत्र में मोदीनगर रोड पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ मोदीनगर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धकरपकड़ को घंटों कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई तो वहीं व्यापारियों ने भी रोष जताया है। निवाड़ी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मूलरूप से निवाड़ी निवासी अजय त्यागी का निवाड़ी-मोदीनगर रोड पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला के सामने शुभम फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल व सीएनजी पंप है। अजय त्यागी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पंप कर्मचारी कपिल कुमार निवासी ग्यासपुर और रामनरेश निवासी पंचगांव थाना जानी मेरठ पंप से 5 लाख रुपये लेकर मोदीनगर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में जमा कराने के लिए डिस्कवर बाइक से निकले। बाइक चला रहे रामनरेश ने रुपयों से भरा बैग अपने गले में डाल रखा था। पंप से करीब आधा किलोमीटर दूर याकूतपुर मवी बंबे के पुल पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने उन्हें साइड मारकर गिरा दिया। टक्कर लगते ही रामनरेश उछलकर नाले में जा गिरा और पीछे बैठा कपिल बाइक के नीचे दब गया। इसी बीच बदमाशों ने रामनरेश के गले में लटका पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया।
दहशत फैलाने को की ताबड़तोड़ फायरिंग
बदमाश इतने बेखौफ थे कि कैश लूटने के बाद उन्होंने दहशत फैलाने के लिए पिस्टल से एक के बाद एक फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग करके के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली से बचने के लिए लोगों को इधर-उधर छिपकर जान बचानी पड़ी। सूचना पर सीओ महीपाल सिंह व थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
बीच सड़क वारदात....पुलिस को खुली चुनौती
क्राइम सीन बदमाशों के बेखौफ होकर घटना को अंजाम देने की दास्तां बयां कर रहा था। जिस जगह घटना हुई वह अतिव्यस्तम मार्ग है। लोगों की आवाजाही लगी रहती है। लेकिन बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बीच सड़क पर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों का दुस्साहस देखर राहगीरों ने भी दातों तले उंगली दबा ली। वहीं, घटना के बाद पुलिस लकीर पीटती रही।
मुंह खोलने पर गोली मारने की दी धमकी
पंपकर्मी कपिल व रामनरेश का कहना है कि सेंट्रो कार में दो बदमाश थे। उन्होंने बाइक को टक्कर मारने के बाद उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया और मुंह खोलने पर गोली मारने की धमकी दी। पंपकर्मियों का कहना है कि विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। इसके बाद घटनास्थल पर ही आधा दर्जन राउंड़ फायरिंग की और मोदीनगर की तरफ फरार हो गए।
पंप के पास खड़े होकर की थी रेकी, फुटेज में कैद
बदमाशें ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा उन्होंने घटना से पहले पूरा होमवर्क किया था। पेट्रोल पंप के पास सेंट्रो कार खड़ी कर उन्होंने पंप पर होने वाली हलचल नोट की थी। जैसे ही पंपकर्मी कैश लेकर मोदीनगर की तरफ चले तो कुछ दूर पीछा करके बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। पंप के बाहर खड़ी कार सीसीटीवी कैमरों में कैद भी हुई है।
बदमाश जानते थे कि आज ज्यादा है रकम
पंप संचालक अजय त्यागी के मुताबिक बैंक में कैश जमा कराने के लिए अलग-अलग कर्मचारियों को भेजा जाता था। मंगलवार को अन्य दिनों की अपेक्षा कैश ज्यादा था। बदमाश इस बात को जानते थे। हो सकता है कि कोई करीबी आदमी इस वारदात में शामिल हो। एसएसपी कलानिधी नैथानी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
दो दिन में दो बड़ी लूट, दोनों का एक ही अंदाज
बेखौफ बदमाशों ने दो दिन में लूट की दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। मसूरी फ्लाईओवर पर सोमवार शाम दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने हापुड़ की फ्लोर मिल के कलेक्शन एजेंट से 4 लाख रुपये लूट लिए। वहीं, मंगलवार को निवाड़ी में पंपकर्मियों से 5 लाख रुपये लूट लिए। दोनों वारदातों को एक ही अंदाज में अंजाम दिया गया। घटना दिनदहाड़े की गईं। दोनों वारदातों में गन प्वाइंट पर कैश लूटा गया।