फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghazibad news

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश हुआ घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश हुआ घायल
विज्ञापन

मुरादनगर। हाईवे पर बसंतपुर सैंथली के पास से शनिवार रात एक युवक का मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश और पुलिस के बीच सुल्तानपुर गांव के जंगल में मुठभेड़ हो गई। पुलिस और बदमाश के बीच कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए बदमाश को गाजियाबाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाश पर लोनी, दिल्ली, मुरादनगर में पंद्रह मुकदमे दर्ज हैं।
एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि ब्रिजविहार कॉलोनी निवासी यतेंद्र गाजियाबाद, तुराबनगर में कपड़े की दुकान पर काम करता है। शनिवार रात करीब 11:30 बजे यतेंद्र बाइक से घर लौट रहा था। हाईवे पर बसंतपुर सैंथली गांव के पास पहुंचा तो इसी बीच उसका फोन आ गया, बाइक साइड में लगाकर वह फोन पर बात करने लगा। इतने में पीछे से बाइक सवार दो बदमाश और तमंचा लगाकर यतेंद्र को मोबाइल लूट फरार हो गए। पीड़ित ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। बदमाशों ने दुहाई बंबे के पास से बाइक मोड़ दी। बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस टीम ने सूचना वायरलेस सेट पर समस्त चौकी प्रभारियों को दी।
विज्ञापन

करीब साढ़े बारह बजे सूचना मिलते ही पाइप लाइन मार्ग की तरफ से आ रहे दरोगा ने और एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने घेराबंदी कर बदमाशों को घेर लिया। सुल्तानपुर गांव के जंगल के पास बदमाशों ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी। गोली लगते ही बदमाश घायल होकर वहीं गिर पड़ा, जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसका दूसरा साथी फरार हो गया। एसएचओ ने बताया कि पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम रियाजूद्दीन निवासी भूड़बराल गांव परतापुर मेरठ बताया। कब्जे से तमंचा, चोरी की बाइक, लूटा मोबाइल व कारतूस बरामद किया। कुछ दिन पूर्व बदमाश ने मुस्तफाबाद दिल्ली से बाइक चोरी की थी। एसएचओ ने बताया कि रियाजूद्दीन के खिलाफ मुरादनगर में चार, दिल्ली में सात, लोनी में चार मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed