फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ghaziabad police arrested the robber from Hapur Road.

Meerut News: गाजियाबाद पुलिस ने लुटेरे को हापुड़ रोड से पकड़ा

Fri, 01 May 2026 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad police arrested the robber from Hapur Road.
मेरठ। गाजियाबाद जनपद के कवि नगर थाने से पुलिस ने यहां आकर न्यू इस्लाम नगर निवासी हसनैन को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मेरठ में हत्या और लूट के तीन मुकदमे लिसाड़ी गेट, लोहिया नगर और नौचंदी थाने में दर्ज है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि न्यू इस्लाम नगर निवासी हसनैन को हापुड़ रोड से बुधवार को कवि नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने अपहरण का शोर मचा दिया। एसपी सिटी ने बताया कि कवि नगर थाने की पुलिस ने संपर्क किया और बताया कि हसनैन लूटेरा है, वह कवि नगर थाने से लूट की वारदात में फरार चल रहा था। जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है। 2016 में हत्या के मामले में भी आरोपी जेल जा चुका है। कवि नगर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके साथियों के बारे में भी जानकारी की जा रही है। मेरठ पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास भी कवि नगर पुलिस ने मांगा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed