{"_id":"6297c1241758c45c55664686","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd23938269","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनौजा के जंगल में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनौजा के जंगल में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनौजा के जंगल में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
मुरादनगर। कनौजा गांव के जंगल में बुधवार को तेंदुआ देखा गया। तेंदुए के डर से ग्रामीणों ने खेत पर जाना बंद कर दिया है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश में सर्च अभियान चलाया। तेंदुए के पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।
कनौजा गांव निवासी नौशाद बुधवार सुबह करीब छह बजे खेत में पशुओं का चारा लेने गया था। पास के खेत में देखा तेंदुआ निकलकर जा रहा था। नौशाद की सूचना पर ग्रामीण गांव के जंगल में पहुंचे और तेंदुए की तलाश की। वहीं, वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और खेतों से पग चिन्ह लेकर सर्च अभियान चलाया। क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि तेंदुए की तलाश में दो टीम लगाई गई है, संभावना है कि तेंदुआ आसपास हो सकता है। इस दौरान डीएफओ पीके श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, आशुतोष पांडेय, श्याम बिहारी, मुकेश कुमार मौके पर मौजूद रहे।
घर से नहीं निकले लोग
क्षेत्र में तेंदुआ होने के डर से ग्रामीणों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से लोग रात में टहलने नहीं निकले। रात भर घर के बाहर की सभी लाइट जलाकर रखी।