{"_id":"622664d7edaedc1a0c2f20b1","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd2350888143","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में डूबें सेना के जवान का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में डूबें सेना के जवान का शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर में डूबेे सेना के जवान का शव बरामद
मोदीनगर। भारतीय सेना में कार्यरत भोजपुर के अतरौली निवासी जवान विशाल उर्फ कपिल का शव मंगलवार को उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। परिजन शव लेने के लिए फिरोजपुर रवाना हो गए हैं। जवान विशाल उर्फ कपिल करीब छह दिन पूर्व नदी में तैराकी के दौरान बह गए थे। सेना के गोताखोर उनकी तलाश में लगे थे। परिजनों के अनुसार रविवार शाम उनका शव बरामद हो गया। विशाल की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना के बाद गांव में मातम पसर गया।
अतरौली गांव निवासी किसान राजकुमार के पुत्र विशाल उर्फ कपिल करीब तीन वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में विशाल पंजाब के फिरोजपुर में तैनात थे। परिजनों के अनुसार विशाल कमांडों ट्रेनिंग के तहत फिरोजपुर स्थित नदी में तैराकी कर रहे थे। छह दिन पूर्व सेना की ओर से परिजनों को सूचना मिली की तैराकी दौरान विशाल नदी में बह गए हैं। सोमवार को सेना के अधिकारियों ने विशाल का शव बरामद होने की सूचना दी। सैनिक की मौत की सूचना के बाद उसके घर पर ग्रामीणों का तांता लग गया। विशाल उर्फ कपिल चार भाई बहनों में सबसे बड़े और अविवाहित थे।